फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The fire did not extinguish in the garbage plant for four days, angry villagers locked

Sirsa News: चार दिन से कचरा प्लांट में नहीं बूझी आग, रोषित ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Sun, 23 Apr 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The fire did not extinguish in the garbage plant for four days, angry villagers locked
गांव बकरियांवाली कचरा प्लांट में लगी आग से फैला धुआं व निरीक्षण करते अधिकारी व किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बकरियांवाली स्थित कचरा प्लांट में लगी आग पर चार दिन बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। धुएं के कारण परेशान चार गांवों ने ग्रामीणों ने रविवार को कचरा प्रबंधन प्लांट के मुख्य गेट को ताला जड़ दिया और धरना दे दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कूड़े की और दमकल की गाड़ियों को प्लांट में प्रवेश नहीं दिया। इसके कारण शहर में भी कूड़े उठान का काम प्रभावित रहा। शाम पांच बजे नगर परिषद के अधिकारियों ने समस्या के समाधान को लेकर 10 सदस्यों की एक कमेटी बनाई और चार दिनों में समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
बकरियांवाली से 800 मीटर दूर स्थित कचरा प्लांट में रोजाना शहर से 150 से 200 टन कूड़ा निस्तारण के लिए पहुंचाया जाता है। निस्तारण कम होने के कारण यहां पर कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है। इसमें चार दिन पहले वीरवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दो दिनों से दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इससे रोषित चार गांवों के ग्रामीणों व किसानों ने प्लांट के मुख्य गेट को सुबह साढ़े नौ बजे ताला जड़ दिया और आवाजाही बंद कर दी। इसके चलते दिनभर एक भी दमकल व कूड़े की भरी गाड़ी का प्रवेश नहीं मिल पाया और प्लांट में आग सुलगती रही है। मामले की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, सफाई निरीक्षक पवन कंबोज कर्मचारियों के साथ कचरा प्लांट में पहुंचे। यहां पर धरना देकर बैठे किसानों के साथ उन्होंने बैठक की। इसके बाद किसानों व ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनाईं। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का हल करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण व किसान नहीं माने। शाम चार बजे अधिकारियों व किसानों की हुई बैठक के बाद 10 सदस्यों की कमेटी का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही चार दिन में कचरे का निस्तारण करने, आग पर काबू पाने, कचरा प्लांट में दवाई का छिड़काव करने व आसपास के क्षेत्र में कचरा व प्लास्टिक न फैले इसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने शाम पांच बजे धरना समाप्त कर दिया और गेट का ताला खोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द ही हल नहीं निकला तो वह रोड जाम करने को भी मजबूर होंगे।
विज्ञापन


शहर में सफाई का काम हुआ बाधित
बकरियांवाली स्थित कचरा प्लांट में कूड़ा का निस्तारण समय पर न होने के कारण यहां पर 80 फुट ऊंचा ढेर लगा हुआ है। प्लांट के गेट पर तालाबंदी और ग्रामीणों के धरने के कचरे को कोई भी गाड़ी प्रवेश नहीं कर सकी। इसके चलते शहर के डंपिंग प्वाइंट और घरों से कूड़े के उठान का काम बाधित रहा। हालांकि रविवार होने के चलते शहर में सफाई का काम नहीं हो पाया। शहर से हर रोज 150 से 200 टन कूड़े का उठान कर गाड़ियों के माध्यम से कचरा प्लांट तक पहुंचाया जाता है। रविवार को कुछ गाड़ियां ही पहुंच पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बोले- एक हजार एकड़ जमीन हो रही बंजर
बकरियांवाली के किसान सुभाष कड़वासरा, लीलाधर कड़वासरा, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कासनियां, भाल सिंह, चिमनलाल, पालाराम, महेंद्र कड़वासरा, संदीप मोडि़या खेड़ा व महेंद्र ने कहा कि कचरा प्लांट में चार दिनों से आग लगी होने के कारण आसपास के चार गांवों में लोगों का सास लेना मुश्किल हो चुका है। प्लांट के साथ लगती करीब एक हजार एकड़ जमीन भी अब बंजर होने की कगार पर है। यहां पर धुआं, प्लास्टिक और मक्खी-मच्छर फैल रहे हैं। लीलाधर कड़वासरा ने बताया कि उसने प्लांट के साथ 15 एकड़ जमीन में नरमे की बिजाई की थी, लेकिन वह गर्मी व धुएं के कारण खराब हो गई। अन्य फसल भी इसी तरह से चौपट हो जाती है, लेकिन प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा।

कूड़ा प्रबंधन के लिए दी जगह ही बनी अभिशाप
बीकेई अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए कचरा प्रबंधन प्लांट की स्थापना की गई थी, उसको सरकार व प्रशासन पूरा नहीं कर सके। विडंबना की बात है कि किसानों ने कूड़ा प्रबंधन के लिए गांव की भूमि दी और यही उनके लिए अभिशाप बनती जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द किसानों की समस्या का हल करने की मांग उठाई है।


कचरा प्लांट में लगी आग न बुझने पर ग्रामीणों व किसानों ने तालाबंदी की थी। बातचीत कर एक 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। समस्या का जल्द ही हल निकाला जाएगा। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को लगा दिया गया है। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा ।

गांव बकरियांवाली कचरा प्लांट में लगी आग से फैला धुआं व निरीक्षण करते अधिकारी व किसान। संवाद

गांव बकरियांवाली कचरा प्लांट में लगी आग से फैला धुआं व निरीक्षण करते अधिकारी व किसान। संवाद

गांव बकरियांवाली कचरा प्लांट में लगी आग से फैला धुआं व निरीक्षण करते अधिकारी व किसान। संवाद

गांव बकरियांवाली कचरा प्लांट में लगी आग से फैला धुआं व निरीक्षण करते अधिकारी व किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed