{"_id":"635ebebbd619dd1a2b533af1","slug":"the-festive-season-also-came-out-but-the-administration-could-not-fill-the-pit-the-tender-process-also-hanged-in-the-balance-sirsa-news-hsr6458686131","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन भी निकला पर गड्ढे नहीं भर पाया प्रशासन, टेंडर प्रक्रिया भी अधर में ही लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन भी निकला पर गड्ढे नहीं भर पाया प्रशासन, टेंडर प्रक्रिया भी अधर में ही लटकी
विज्ञापन
माल गोदाम रोड का उखड़ा पड़ा रोड व किया गया पेचवर्क । संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर वासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सख्त आदेश भी दिए जाते हैं पर नतीजे वही रहती हैं। तीन माह पहले बारिश के कारण शहर के मुख्य रोड पर बने गड्ढों व सड़कों की मरम्मत करने का काम प्रशासन अभी तक नहीं कर पाया है। करीब एक माह से नगर परिषद शहर के मुख्य मार्गों की मरम्मत करने के लिए टेंडर ही नहीं लगा पाया है। हालांकि उपायुक्त ने भी शहर का निरीक्षण कर त्योहारों से पहले रोड की मरम्मत करने के आदेश दिए थे, लेकिन स्थिति पहले से भी बदतर बनी हुई हैं।
शहर के मुख्य मार्ग डबवाली रोड के लालबत्ती चौक से बालभवन रोड, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड और माल गोदाम रोड, बेगू रोड, गोशाला मोहल्ला रोड सहित अन्य गलियों की स्थिति काफी खराब बनी हुई हैं। बारिश के बाद जलभराव होने के कारण रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जिससे वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य मार्गों व गलियों की मरम्मत करवाने के लिए बीते एक माह से टेंडर लगाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी तक टेंडर का प्रोसेस भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में शहर वासियों को हिचकोले खाते हुए अपना सफर पूरा करना पड़ता है। सड़कों में गड्ढों के चलते हर रोज वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। करीब डेढ़ माह पहले गड्ढे के कारण एक महिला डॉक्टर की हादसे में मौत भी हो गई थी, लेकिन फिर भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली।
उपायुक्त ने एक माह पहले स्थिति में सुधार करने के दिए थे निर्देश
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने दशहरे से एक सप्ताह पहले शहर के पार्कों व रोड की स्थिति का निरीक्षण किया था। जिसे देखकर व नाखुश नजर आए थे। ऐसे में उन्होंने नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक को एक सप्ताह में स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए और त्योहारों से पहले व्यवस्था सुधारने की बात कही। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी स्थिति में कोई भी सुधार होता हुआ नजर नहीं आया। शहर के मुख्य रोडों की स्थिति जैसे की तैसे बनी हुई है।
विज्ञापन
25-25 लाख के लगाए जाने थे टेंडर, नहीं हुई अभी तक प्रक्रिया पूरी
शहर के मुख्य मार्गों पर बने गड्ढों व गलियों की स्थिति में सुधार करने के लिए नगर परिषद की ओर से एक माह पहले ही 25-25 लाख का टेंडर लगाने का प्लान बनाया था। लेकिन इसके बाद अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई हैं। टेंडर का कार्य ही अधर में लटका हुआ हैं। जिसके कारण अभी भी शहर वासियों को इन्हें मार्गों से गुजरने पर मजबूर होना पड़ेगा। अधिकारियों की अनदेखी के कारण शहर वासी लंबे समय से परेशानी का सामना करने पर मजबूर हो रहे हैं।
शहर के इस रोड की स्थिति की बेहद खस्ता
- शहर के डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक से बालभवन रोड
- वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड
- माल गोदाम रोड
- गोल डिग्गी चौक से बेगू रोड
- गोल डिग्गी चौक से गोशाला रोड
- गोशाला रोड से शिव पुरी रोड
- रंगड़ी रोड, गत्ता मिल रोड
- शहर के गलियों की स्थिति भी काफी खराब है।
- उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री आवास की तरफ जाने वाला रोड
- अनाज मंडी से ई ब्लॉक की तरफ जाने वाला रोड
हिसार रोड पर निर्माण कार्य शुरू, डबवाली रोड पर स्थिति है खराब
शहर के हिसार रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत करने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं लेकिन अभी भी शहर के डबवाली रोड पर मरम्मत करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया हैं। जिसके कारण शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती हैं।
वर्जन
शहर के रोडों की मरम्मत करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अभी चल रही हैं। शहर के जिस भी रोड की स्थिति खराब है उसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। टेंडर लगने के बाद वहां की स्थिति में सुधार किया जाएगा ।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।