{"_id":"6727c17e1ec2cf39c207698d","slug":"the-family-had-gone-to-the-village-on-diwali-thieves-broke-the-locks-of-the-house-and-stole-cash-and-jewelery-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127991-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिवाली पर गांव गया था परिवार, चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिवाली पर गांव गया था परिवार, चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात किए चोरी
Mon, 04 Nov 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बेगू रोड स्थित रहमत कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर में सेंधमारी की। परिवार के सदस्य दिवाली पर अपने गांव गए हुए थे। चोर घर से आभूषण व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रहमत कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि घर को ताला लगाकर वह 31 अक्तूबर को दिवाली पर परिवार सहित गांव गया था। पड़ोसी मनप्रीत सिंह ने अलसुबह तीन बजे फोन किया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद गांव से वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घर की अलमारी से सोने की दो बालियां, दो कोके, एक अंगूठी व 10 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।