फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The driver died after a Nilgai came in front of his car near Sanwat Kheda

Sirsa News: सांवत खेड़ा के पास कार के सामने नीलगाय आने से चालक की मौत

Sat, 14 Jun 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The driver died after a Nilgai came in front of his car near Sanwat Kheda
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
डबवाली (सिरसा)। गांव सांवत खेड़ा के पास शनिवार सुबह कार के सामने नीलगाय आने से पंजाब नवोदय स्कूल बडिंग खेड़ा के लिपिक सुखविंद्र सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना डबवाली की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव पन्नीवाला रुलदू निवासी 50 वर्षीय सुखविंदर सिंह ने दो दिन पहले सरदूलगढ़ से तबादला होने पर बडिंग खेड़ा ज्वाइन किया था। सुबह वे कार में सवार होकर जा रहे थे। सांवत खेड़ा के पास एक नीलगाय कार से टकरा गई। इसके बाद सुखविंद्र सिंह ड्राइवर सीट के बीच में फंस गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। सुखविंदर सिंह तीन बेटियों के पिता थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed