फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the dera will be able to hold the program for only 2 hours

केवल दो घंटे ही कार्यक्रम आयोजित कर पाएगा डेरा

Sun, 10 Nov 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
the dera will be able to hold the program for only 2 hours
the dera will be able to hold the program for only 2 hours - फोटो : Sirsa
जिला पुलिस प्रशासन ने कुछ शर्तों पर डेरा सच्चा सौदा को 12 नवंबर को शाह मस्ताना के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजन की मंजूरी दे दी है। एसपी ने बताया कि डेरे को दोपहर 12-2 बजे तक समारोह करने की अनुमति दी है। डेरे ने कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की है। डेरे को कार्यक्रम में आने वाली सभी बसों के नंबरों का रिकार्ड पुलिस को उपलब्ध करवाना होगा। साथ ही इंट्री गेट पर आने-जाने वालों की वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रशासन ने एक कंपनी फोर्स फतेहाबाद जिले से भी मंगाई है।
विज्ञापन

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा में पिछले कई दिनों से शाह मस्ताना का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। हनीप्रीत के जमानत से छूटकर डेरे में आने के बाद यह गतिविधियां और तेज हो गई हैं। शनिवार को डेरे की वाइस चेयरपर्सन विपासना व शोभा एसपी विजय प्रताप सिंह से मिलने एसपी कार्यालय पहुंचीं। दोनों ने करीब आधा घंटे एसपी विजय प्रताप सिंह से मुलाकात की। बाहर आने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि डेरे में पिछले साल की तरह इस साल भी सामान्य तरीके से शाह मस्ताना का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। हालांकि, दोनों ने मीडिया से कम ही बात की और गाड़ी में बैठकर चली गईं।
विज्ञापन

--
हनीप्रीत ने आज भी नाम चर्चा में भाग लिया
हनीप्रीत शाम को भी नाम चर्चा में शामिल हुई। हनीप्रीत की सुरक्षा को लेकर उसके मकान के बाहर डेरे की प्राइवेट सिक्योरिटी के जवान तैनात हैं।
---
छह जगहों पर लगेंगे नाके, शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे डेरा प्रेमी
पुलिस ने 12 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर 6 जगहों पर नाके लगाने का फैसला किया है। सुरक्षा के मद्देनजर एक कंपनी फतेहाबाद से बुलाई गई है। इसमें 70 पुरुष के जवान और 20 महिला पुलिस होंगी। साथ ही एक कंपनी को सतर्क पर रखा गया है। डेरा प्रेमियों को बाजेकां मोड़ से डेरे की ओर भेजा जाएगा। शहर में इंट्री नहीं करने दी जाएगी, क्योंकि इसी दिन सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव भी है। इसलिए शहर के गुरुद्वारों में प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विपासना इंसां और शोभा इंसां 12 नवंबर के कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने आई थीं। उन्हें 12 से 2 बजे तक समारोह करने की अनुमति दी है। लॉ एंड आर्डर का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने भी पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा, लेकिन उन्हें शाम चार बजे तक डेरे से चले जाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
- विजय प्रताप सिंह, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed