फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Deputy Director of the Health Department inspected the arrangements for protection from the third wave

स्वास्थ्य विभाग की उपनिदेशक ने तीसरी लहर से बचाव के प्रबंधों का किया निरीक्षण

Fri, 11 Jun 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Director of the Health Department inspected the arrangements for protection from the third wave
सिरसा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अब नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे घट रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर के आने की आशंका के चलते तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की उपनिदेशक डॉ. दीपाली अग्रवाल नागरिक अस्पताल में पहुंचीं और बचाव के प्रबंधों का निरीक्षण किया। उधर, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार तीन संक्रमितों की मौत और 41 नए मरीजों की पुष्टि हुई। राहत की बात है कि ब्लैक फंगस का कोई नया केस सामने नहीं आया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की उप निदेशिका डॉ. दीपाली अग्रवाल ने शुक्रवार को अस्पताल में निर्माणाधीन आइसोलेशन सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। साथ ही नवजात बच्चों की नर्सरी, बच्चों के लिए अलग से बनाए वार्ड, उमंग वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, आयुष विंग, वैक्सीनेंटर सेंटर, कोरोना सैंपलिंग वार्ड दौरा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. अनीषा, डॉ. श्वेता डूडी, डॉ. पकंज मौजूद रहे।
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने स्वास्थ्य विभाग की उपनिदेशक के समक्ष अस्पताल में छोटे बच्चों के इलाज के लिए नर्सरी में जरूरी मॉनिटर, वेंटिलेटर व अन्य उपकरण की आवश्यकताएं रखीं। सीएमओ ने बताया कि बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए जिले के छह निजी अस्पतालों के बाल रोग विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है। नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू बन रहा है, वह भी प्रयोग में लाया जा सकता है। अस्पताल में सभी बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाई जा रही है। साथ ही पीछे की तरफ एक हजार लीटर क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। निकू वार्ड में नवजात बच्चों के उपचार का प्रबंध किया गया है। वहीं बड़े बच्चों के लिए 25 बेड का अलग से वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed