फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The depot is facing a shortage of buses, 9 new ones have arrived and three are dilapidated.

Sirsa News: बसों की कमी से जूझ रहा डिपो, 9 नई आईं तो तीन हुईं जर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The depot is facing a shortage of buses, 9 new ones have arrived and three are dilapidated.
सिरसा। रोडवेज परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें।
सिरसा। रोडवेज डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण अनेकों रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा। वहीं हाल ही में रोडवेज डिपो के पास नौ और नई बसें आईं थी, जिनको लंबे रूटों पर चलाया जाना है। उन बसों को पहले से जर्जर तीन बसों के स्थानों पर चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बसों की कमी के बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। जिले में छोटे- बड़े रूटों पर चलने वाली वर्तमान में 235 बसें हैं। इनमें से बीएस- 6 और बीएस-4 शामिल हैं। बीएस-6 बसें एनसीआर क्षेत्रों में चलाई जाती है, क्योंकि बीएस-4 बसें इन शहरों व क्षेत्रों में चलाने के आदेश नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज डिपो में अभी मौजूदा समय में बसों की भारी कमी है। रोडवेज डिपो को करीब 250 बसों की जरूरत है। बसों की कमी के चलते रोडवेज विभाग 235 बसों से काम चला रहा है। इस कारण लंबे रूटों पर बसों की कमी के चलते फेरे कम कर दिए हैं। इससे इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में कर्मचारियों की लंबे समय से कमी
रोडवेज डिपो की कार्यशला में लंबे समय से बड़े स्तर पर कर्मचारियों की कमी है। कर्मचारी यूनियन कई बार इस संबंध में ज्ञापन व मांगपत्र दे चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। नई व पुरानी बसों की समय पर देखभाल व सर्विस न होने के कारण भी बसों में खराबी आ रही है। सर्विस के बिना बसों का लंबे समय तक चल पाना संभव नहीं है। इस कारण कई बसें जर्जर हो चुकी हैं। कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि बस सर्विस स्टेशन में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। आधुनिक सर्विस स्टेशन बनाया जाए, ताकि बसें कई सालों तक नियमित रूप से चल सकें और रोडवेज को घाटा न हो।

---

रोडवेज डिपो में बसों की कमी के बारे में समय -समय पर मुख्यालय को अवगत करवाया जाता है। मुख्यालय की ओर से नई बसें आई भी हैं लेकिन पहले वाली बसों में से तीन बसें जर्जर होने पर उन रूटों पर बसों को लगाया गया है। ----सुधीर कुमार, टीआई, रोडवेज डिपो, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article