फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The department will finalize the teaching work by making maximum use of the workshop

Sirsa News: प्रयोगशाला का अधिक से अधिक प्रयोग कर शिक्षण कार्य को प्रभावशाली बनाएगा विभाग

Fri, 24 May 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
The department will finalize the teaching work by making maximum use of the workshop
चरखी दादरी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने विद्यालयों में शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं का अधिक से अधिक प्रयोग कर वास्तविक ज्ञान दिलाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में विज्ञान के विद्यार्थियों की कक्षाएं लैब में लगेंगी। इसके साथ ही अध्यापक लॉग बुक में विद्यार्थियों व कार्य का रिकॉर्ड रखेगा।जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि विद्यालयों में विज्ञान प्राध्यापक एवं अध्यापक विज्ञान प्रयोगशालाओं में नियमित रूप से प्रयोग करवाएं। लॉग बुक में इसका रिकॉर्ड भी रखेंगे। लोग बुक में उन्हें यह लिखना होगा कि किस कक्षा को, किस तारीख को, विज्ञान का प्रैक्टिकल करवाया गया। उस समय कितने छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अध्यापकों को अपनी-अपनी प्रयोगशालाओं का स्टॉक रजिस्टर भी व्यवस्थित करने होंगे। विभाग की ओर से प्रत्येक विद्यालय में उपलब्ध करवाई जाने वाली विज्ञान एवं गणित किट्स भी रजिस्टर में दर्ज करनी होगी। साथ ही उनके उपयोग का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में पर्यवेक्षण के दौरान कोई भी विज्ञान या गणित किट बॉक्स सील बंद मिलेगा तो संबंधित अध्यापक इसका पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

डीईओ कृष्णा फौगाट ने कहा कि विभाग की ओर से संचालित प्रोग्राम इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना, विज्ञान नाटक, विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, राष्ट्रीय गणित दिवस, जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता, जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड आदि में अधिक से अधिक विद्यार्थी और अध्यापक जरूर भाग लेंगे।
विज्ञापन


बिजली, पानी, फर्नीचर और अन्य सामान की करनी होगी व्यवस्था
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालय मुखियाओं को विज्ञान प्रयोगशाला में बिजली फिटिंग, वाटर सप्लाई, फर्नीचर, ब्लैकबोर्ड, साफ सफाई व रोशनी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कृष्णा फौगाट ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के हर कक्षा कक्ष में जल्द ही एक पजल कॉर्नर तैयार किया जाएगा। यह पजल कॉर्नर विद्यार्थियों को अलग-अलग विषय को पढ़ने समझने में मदद करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अगस्त में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए विभाग ने भेजी राशि

डीईओ ने बताया कि इस वर्ष जिले से 54 विद्यार्थियों का एनएमएमएस में चयन हुआ है। इनमें विद्यार्थियों को आगामी 4 वर्षों में प्रत्येक वर्ष 12 हजार के हिसाब से कुल 48000 रुपये की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी। सत्र 2023- 24 में चयनित सभी 26 इंस्पायर मानक अवाॅर्ड विजेता विद्यार्थियों के खाते में 10 हजार की राशि विभाग की ओर डाली गई है। इस राशि का प्रयोग करके सभी चयनित विद्यार्थियों को अब अपने चयनित आइडिया पर मॉडल बनाना है। अगस्त में जिलास्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed