फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The department sent a notice to complete the equipment, water leakage from the roof and unfinished work from the headquarters for the ICU center

आईसीयू सेंटर के लिए मुख्यालय से पहुंचे उपकरण, छत से पानी लीकेज और अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए विभाग ने भेजा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
The department sent a notice to complete the equipment, water leakage from the roof and unfinished work from the headquarters for the ICU center
सिरसा। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन भवन में आईसीयू सेंटर बनाने का कार्य बीते डेढ़ वर्ष से चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी भवन तैयार नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भवन को तैयार करने के लिए कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंपा गया था। आईसीयू सेंटर के लिए मुख्यालय से उपकरण भी पहुंच चुके है। लेकिन कार्य अधर में लटका होने के कारण अब स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित विभाग को नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले ही पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से छत से संबंधित कार्य पूरा किया गया है लेकिन अब दोबारा से छत से पानी टपकने से छत की मरम्मत करने, सेंटर में दो नए एसी और एगजस्ट फैन लगाने का कार्य भी किया जाना है। कार्य अधर में लटका होने के कारण स्वास्थ्य विभाग पहले भी कई बार संबंधित विभाग को पत्र लिख चुका है लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग कार्य में तेजी नहीं लाया। जिसके कारण मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

करीब सवा करोड़ की लागत से तैयार होगा आईसीयू सेंटर
नागरिक अस्पताल में करीब सवा करोड़ की लागत से आईसीयू सेंटर बनाया जाना है। जिसमें मरीजों के लिए 10 बेड लगाए जाएंगे और मरीजों का इलाज किया जाएगा। कोरोना काल के कारण विभाग ने कार्य बंद कर दिया था। जिसके बाद सीएमओ ने पत्र लिखकर कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए थे। अस्पताल की छत पर डायलिसिस सेंटर बना होने के कारण छत का पानी नीचे भवन में लीकेज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू सेंटर के अधिक उपकरण पहुंच चुके है। लेकिन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की ओर से सेंटर तैयार करने का कार्य पूरा नहीं किया गया है। जिसके कारण मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो पाया है। विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा है। ताकि जल्द से कार्य किया जा सके।
-डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed