फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The den of destruction will be transformed into a centre of knowledge: The condition of the community centre of F block which has become a den of drug addicts will improve, a library will be constructed

ज्ञान के केंद्र में तब्दील होगा तबाही का अड्डा : नशेड़ियों का अड्डा बन चुके एफ ब्लॉक के कम्युनिटी सेंटर के सुधरेंगे हालात, पुस्तकालय का होगा निर्माण

Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The den of destruction will be transformed into a centre of knowledge: The condition of the community centre of F block which has become a den of drug addicts will improve, a library will be constructed
कम्युनिटी सेंटर का खस्ताहाल भवन।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शराबियों का अड्डा बन चुके शहर के एफ ब्लॉक स्थित कम्युनिटी सेंटर के दिन बहुरने वाले हैं। नगर परिषद ने विशेष योजना तैयार कर कम्युनिटी सेंटर में पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया है। योजना धरातल पर उतरने के बाद जिस स्थल का दुरुपयोग युवाओं की तबाही के लिए हो रहा है, वहां पुस्तकालय यानि ज्ञान का मंदिर होगा, जहां ज्ञानर्जन कर युवा भविष्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। इसके लिए अधिकारी एस्टीमेट बनाने में जुटे हुए हैं।
लंबे समय से चली आ रही अधिकारियों की उदासीनता की वजह से नगर परिषद प्रशासन के अंतर्गत आने वाला यह कम्युनिटी सेंटर खंडहर बनने लगा है। इसे नशेड़ियों ने अड्डा बना लिया है लेकिन अब जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने कम्युनिटी सेंटर के हालात में सुधार के आदेश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कम्युनिटी सेंटर की सूरत बदलने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। विशेष योजना के तहत पहली बार शहर के किसी कम्युनिटी सेंटर में प्रशासन पुस्तकालय खोलने जा रहा है। इससे सेक्टर और कॉलोनी के युवाओं को ज्ञान हासिल करने के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर परिषद की सफाई शाखा को भी कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट करने की योजना पर कार्य किया रहा है। इसका फायदा यह होगा कि स्वतंत्र रूप से बनाई गई शाखा के कर्मचारियों की नियमित निगरानी करना आसान हो जाएगा। बाजार के बीच से कई इसके साथ ही कम्युनिटी सेंटर में सरकारी वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी, ताकि उनका ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे का अड्डा बन गया हैं कम्युनिटी सेंटर
मौजूदा हालात देखें तो कम्युनिटी सेंटर के खिड़की दरवाजे नहीं है। केंद्र में जगह-जगह नशेड़ियों द्वारा नशा करने के प्रमाण मिलते हैं। रात व दोपहर के समय नशेड़ी यहां पर चक्कर काटते हैं। कम्युनिटी सेंटर की दीवार टूटी हुई है और मुख्य गेट तक नहीं है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र के लोग उसमें कूड़ा और मलबा डालते हैं। कभीकभार छोटे बच्चे जरूर पक्के प्रांगण पर क्रिकेट खेलते नजर आते हैं।

---
यह होगा कार्य
- लाइब्रेरी का निर्माण
- दीवारों को ऊपर उठाया जाएगा
- नया मुख्य गेट लगाया जाएगा
- कम्युनिटी सेंटर की खिड़की दरवाजे, बिजली आदि का कार्य करवाया जाएगा।
- पार्क का निर्माण किया जाएगा।
- पार्किंग की व्यवस्था होगी।
-सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- चौकीदार की विशेष व्यवस्था होगी।
----
एफ ब्लॉक के कम्युनिटी सेंटर को दुरुस्त किया जाएगा। युवाओं में शिक्षा की अलख जगाने के लिए लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द प्लानिंग व एस्टीमेट बनाकर दें। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed