फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Constitution is not a set of rules and regulations, but an inspiration.

Sirsa News: संविधान नियमों व कानूनों का पुलिंदा नहीं, बल्कि एक प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Constitution is not a set of rules and regulations, but an inspiration.
सिरसा। कार्यकर्म के दौरन मोज़ूद विद्यार्थी। स्कूल 
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। कॉलेज की एनसीसी, एनएसएस व राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्या प्रो. रंजना ग्रोवर ने कहा कि हमारा संविधान सिर्फ नियमों और कानूनों का एक पुलिंदा नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणा है।
विज्ञापन


यह वह पवित्र ग्रंथ है जिसने हमें एक राष्ट्र के रूप में पहचान दी है और हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता और समानता की गारंटी दी है। हमारा संविधान अमूल्य है। संविधान की रक्षा करना हर भारतीय नागरिक का सबसे बड़ा कर्तव्य है। संविधान हमें सिखाता है कि मतभेद होने के बावजूद, कैसे हम एकजुट रह सकते हैं और एक साथ आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। भारतीय संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह विविधता से भरे देश को एक सूत्र में बांधता है। इसमें हर वर्ग, हर समुदाय और हर नागरिक के हितों का ध्यान रखा गया है। इसी कारण यह संविधान सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समानता और लोकतंत्र के मूल मूल्यों को सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय, और बंधुत्व का संदेश देता है। यह हर नागरिक को अपनी बात कहने, धर्म मानने और अवसरों की समानता का अधिकार प्रदान करता है। इस मौके पर सरोज गोयल, एनसीसी प्रभारी डाॅ. रचना, डाॅ. रति तिवारी, सहायक प्राध्यापक श्रवण कुमार, आरती रानी, काजल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed