फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The clothes were stolen by breaking the locks of the shutter, the theft could not be recorded in the camera

शटर के ताले तोड़ चुरा ले गए कपड़े, कैमरे में नहीं रिकॉर्ड नहीं हो पाई चोरी की वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The clothes were stolen by breaking the locks of the shutter, the theft could not be recorded in the camera
बरनाला रोड पर कपड़ा शोरूम में चोरी के बाद पहुंचे फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात बरनाला रोड स्थित मक्कड़ फैशन कैंप शटर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। पुलिस कंट्रोल रूम पर चोरी की घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। शहर में पिछले कई दिनों से चोरी की घटना हो रही है। अभी तक पुलिस चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। चोरी का पता उस समय चला जब फैशन कैंप को खोलने के लिए संचालक केवल सिंह सुबह दस बजे दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं, जबकि शटर डाउन था। इसके बाद जैसे ही शटर खोला। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए गए। वहीं पुलिस दुकान में लगे कैमरे बंद होने पर दूसरी दुकानों में लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज चेक कर रही है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दुकान संचालक केवल सिंह मक्कड़ ने बताया कि चोरी से उनका करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
मक्कड़ फैशन कैंप में तीन जगह पर कैमरे लगे हुए हैं। संचालक केवल सिंह ने बताया कि कपड़े का शोरूम होने के कारण रात्रि के समय कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। क्योंकि बिजली की तार में स्पार्किंग होने का डर से शोरूम में आग न लग जाए। नजदीक की दुकानों में कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे कैमरों की जांच कर रही है।

बरनाला रोड पर हुई चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस।

बरनाला रोड पर हुई चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed