फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The city will be illuminated, 6 thousand new points of street lights will be made, proposal ready

शहर होगा जगमग, स्ट्रीट लाइट के 6 हजार नए प्वाइंट बनेंगे, प्रस्ताव तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated, 6 thousand new points of street lights will be made, proposal ready
खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया है। खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट लाइट और नये प्वाइंट को लेकर नप ने सर्वे करवाया है। शहर में करीब 6 हजार प्वाइंट पर स्ट्रीट लाइट या तो बदली जाएंगी या फिर नई लगाई जाएंगी। इसके अलावा रानियां रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने के लिए बिजली की तार नई बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले नगर परिषद ने पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटों को बदल दिया। पुरानी बल्ब वाली लाइट के बदले एलईडी लाइट लगाई गई। लेकिन दो वर्ष के दौरान कुछ लाइटें खराब हो गई हैं। जबकि कुछ प्वाइंट ऐसे हैं जहां स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई। क्योंकि पिछली बार केवल स्ट्रीट लाइट बदलने का काम किया गया। नये प्वाइंट पर लाइट लगानेेेे की अनुमति नहीं थी। इसलिए शहर भर से शिकायतें आ रही थी। अब नगर परिषद ने शहर में सर्वे करवा। पता करवाया कि आखिर कहां-कहां स्ट्रीट लाइट के नये प्वाइंट बनाने की जरूरत है। इस सर्वे की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। पता चला है कि शहर भर में करीब 6 हजार स्ट्रीट लाइट को बदलने की जरूरत है या फिर नये प्वाइंट हैं। ऐसे में नप अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इन्हें बदलने के लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इन एरिया की बदली जाएगी स्ट्रीट लाइट
अभी शहर में कई इलाके ऐसे हैं जहां पुरानी परंपरागत स्ट्रीट लाइट हैं। ये लाइट ज्यादा बिजली खपत करती हैं। इसलिए इन्हें बदलने की योजना है। इसमें ज्यादातर एरिया वह है जो हुडा के अंतर्गत आता है लेकिन अब ये एरिया नगर परिषद के पास आ गया है। इसमें मुख्य रूप रूप से ए, बी, सी, डी, ई और एफ ब्लॉक का एरिया शामिल हैं। इन एरिया की पुरानी स्ट्रीट लाइट को बदला जाएगा। जिससे बिजली की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां रोड की बदली जाएगी तार, जल्द होगा टेंडर
रानियां रोड पर पटेल चौक से लेकर सब्जी मंडी तक की स्ट्रीट लाइट कई महीनों से खराब पड़ी है। शिकायत के बाद नगर परिषद ने जांच करवाई तो पता चला है कि इस एरिया की तार में खराबी है। ऐसे में पूरी तार बदलनी पड़ेगी। इसलिए अब नगर परिषद इस तार को बदलने के लिए टेंडर लगाएगा।

स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट ठीक करवाने और नये प्वाइंट पर लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा रानियां रोड की स्ट्रीट लाइट कंडम तार के कारण बंद है। तार बदलने के लिए जल्द टेंडर लगाया जाएगा।
- हरभजन सिंह, इंचार्ज, स्ट्रीट लाइट ब्रांच, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed