फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The city council videographed the shoppers who have encroached

नगर परिषद ने की अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की वीडियोग्राफी

Fri, 23 Oct 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The city council videographed the shoppers who have encroached
दुकानों के आगे से बोर्ड उठाकर ले जाते नप कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
फोटो --- 2, 3, 4आर
विज्ञापन

नप ने की अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की वीडियोग्राफी
: 10 दुकानदारों को आज भेजे जाएंगे चालान
: नप ने सदर व रोड़ी बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की तैयार की सूची
: नगर आयुक्त ने बाजारों को लिया जायजा, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में त्योहारी सीजन को लेकर बाजारों में अतिक्रमण है। नगर परिषद की टीम जब बाजार में निकलती है तो दुकानदार उस समय सामान हटा लेेते हैं और उसके बाद वे फिर सामान बाहर रख लेते हैं। नप टीम ने वीडियोग्राफी कराकर अतिक्रमण करने वाले दुकानों की सूची तैयार की है, शनिवार को 10 दुकानदारों को चालान भेजे जाएंगे। वहीं अतिक्रमण का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने बाजार का निरीक्षण किया।
बता दें कि शुक्रवार को जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने बाजारों को दौरा किया। सदर बाजार, रोड़ी बाजार और अन्य बाजारों का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ने ट्रेड टावर की मार्केट में जाकर पार्किंग स्थल का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान वे केवल ट्रेड टावर में ही रुकीं और कर्मचारियों से पार्किंग संबंधी और साफ-सफाई के निर्देश दिए। बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद अब नप ने वीडियोग्राफी करवाकर डाक से चालान भेजने का निर्णय लिया है। इसी के चलते शुक्रवार शाम पांच बजे नप की सेनेटरी शाखा के कर्मचारियों ने शहर की बेगू रोड और शाह सतनाम सिंह चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। चार दुकानदारों के मास्क न पहनने और एक दुकानदार का पॉलिथीन मिलने पर चालान किया गया। तत्पश्चात सदर बाजार और रोड़ी बाजार का निरीक्षण करके वीडियोग्राफी की गई। वीडियोग्राफी के आधार पर नप ने दस दुकानदारों के चालान की सूची तैयार की। अब शनिवार को फोटो के साथ दस दुकानदारों को कर्मचारी चालान देकर आएंगे, यदि वे रिसीव नहीं करते हैं तो चालान उनकी दुकानों पर रजिस्टर्ड डाक से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने 20 वाहनों के किए चालान, एक जब्त
शहर के डबवाली रोड पर सबसे ज्यादा अस्पताल हैं। वाहन चालक अपनी मनमर्जी से वाहन खड़ा कर देते हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस एसएचओ बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ डबवाली रोड पर पहुंचे और सड़कों पर खड़े वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए। इस पर यातायात पुलिस टीम ने डबवाली रोड स्थित एसबीआई के सामने खड़े 20 से ज्यादा वाहनों के चालान किए और एक गाड़ी जो सड़क के बीच में खड़ी थी, उसे जब्त करके यातायात पुलिस थाने में ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क पर अवैध पार्किंग में खड़े 20 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए और एक गाड़ी को जब्त किया गया हैं।
-बहादुर सिंह, एसएचओ यातायात पुुलिस सिरसा।
कोट
बाजार की वीडियोग्राफी करवाई गई है। अतिक्रमण करने वाले दस दुकानदारों के चालान की सूची तैयार की गई है।
-अविनाश सिंगला, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।

पार्किंग की व्यवस्था जांचने पहुंचीं नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल।

पार्किंग की व्यवस्था जांचने पहुंचीं नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed