फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The city council team could get only 19 percent of the properties verified on their own.

Sirsa News: 19 फीसदी प्रॉपर्टी का ही स्वयं सत्यापन करवा पाईं नगर परिषद की टीमें

Wed, 01 May 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
The city council team could get only 19 percent of the properties verified on their own.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। नगर परिषद की ओर शहर की प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करवाने को लेकर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा ने पूरा दम खम लगा दिया, लेकिन 96 हजार प्रॉपर्टी में से 19 हजार प्रॉपर्टी का ही सत्यापन विभिन्न टीमें कर पाई है। ऐसे में स्वयं सत्यापन करवाना कर्मचारियों के लिए सरदर्द बन गया है। 30 अप्रैल तक 30 प्रतिशत के आस पास सत्यापन करवाया जाना था। लक्ष्य के अनुरूप कर्मचारी प्रॉपर्टी सत्यापित नहीं करवा पाए। कर्मचारियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह प्रॉपर्टी टैक्स सत्यापन की जिम्मेदारी एजेंसी को सौंपा जाए।

अब अधिकारियों की ओर से लोकसभा चुनाव के बाद प्रॉपर्टी सत्यापन को लेकर टेंडर प्रक्रिया दोबारा से शुरू की जाएगी। बता दें कि नगर परिषद ने जब पहली बार टेंडर लगाया था, तब एक कंपनी आई थी। इसके चलते दोबारा टेंडर लगाया गया।इसमें भी एक ही एजेंसी आई। इसके बाद आचार संहिता लगने पर दोबारा टेंडर नहीं लग पाया। ऐसे में यह टेंडर अभी तक अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


लोगों को नहीं है किसी पर विश्वास
कर्मचारियों के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स मालिक प्रॉपर्टी सत्यापित करवाने से डर रहे हैं। सत्यापन के लिए ओटीपी लेना पड़ता है और ओटीपी का प्रयोग ही साइबर क्राइम वाले ऑनलाइन ठगी के लिए करते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति को 20 मिनट समझाने के बाद भी वह प्रॉपर्टी सत्यापित नहीं करवाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोग यह दे रहे हैं तर्क

1 हमें टैक्स भरना है, हम स्वयं कर लेंगे।

2 हमारी प्रॉपर्टी है, आप लोग कौन होते हैं सत्यापन करवाने वाले।

3 आप लोग पता नहीं सत्यापन के चक्कर में क्या नया नियम लागू कर दोगे।

4. पहले तो आप कभी नहीं आए, जब छूट चल रही थी। अब सत्यापन क्यों करवा रहे हो।

5 इसके अतिरिक्त लोग अभद्र भाषा के साथ साथ नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर गालियां देते नजर आएं।


बॉक्स
क्या है स्वयं सत्यापन

प्रॉपर्टी मालिक को अपनी प्रॉपर्टी को सत्यापित करना है कि उसका प्रॉपर्टी टैक्स, नाम, एरिया, विकास शुल्क, पता , मोबाइल नंबर सब सही है। उसका जो टैक्स बनाया गया है, वह सही है। ऐसा करने पर नगर परिषद का डाटा अपडेट होगा और अधिकारी मुख्यालय में यह कह पाएंगे कि उन्होंने लोगों की इतनी प्रॉपर्टी को दुरुस्त कर दिया है और लोग इससे संतुष्ट हैं।

---
बॉक्स
यह है सत्यापन की स्थिति

कुल प्रॉपर्टी -- 96138

कुल सत्यापन - 19 हजार के करीब

बकाया प्रॉपर्टी -- 77 हजार के आसपास

---
कोट्स

आठ लोगों की टीमों ने फील्ड में उतर कर प्रॉपर्टी टैक्स का सत्यापन करवाया है। 19 हजार के आस पास प्रॉपर्टी का सत्यापन हुआ है। लोगों का सहयोग न मिलने के कारण बड़ी परेशानी हमें उठानी पड़ती है। एजेंसी के बिना प्रॉपर्टी टैक्स का सत्यापन हो पाना संभव नहीं है। -मनीष कुमार, इंचार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed