फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The CEO emphasized the prompt and transparent resolution of complaints

Sirsa News: सीईओ ने शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निवारण पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The CEO emphasized the prompt and transparent resolution of complaints
सिरसा। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सर्द मौसम के चलते चुनिंदा शिकायतें ही आईं, सात लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनकी सुनवाई जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करें। उपमंडल स्तर पर भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि समाधान की प्रक्रिया केवल औपचारिक न होकर शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या के निवारण पर केंद्रित होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें और समाधान के बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि अवश्य लें। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों को सुनते और उनका निवारण करते हैं। प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा के साथ ही मुख्यालय स्तर पर भी जिला अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed