{"_id":"63f0c7d02918bcb9f709af17","slug":"the-campaign-lasted-for-three-hours-15-teams-checked-the-citys-spa-centres-and-cafes-sirsa-news-c-21-1-58902-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: तीन घंटे तक चला अभियान, 15 टीमों ने जांचे शहर के स्पा सेंटर व कैफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: तीन घंटे तक चला अभियान, 15 टीमों ने जांचे शहर के स्पा सेंटर व कैफे
Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर कार्रवाई करने के दौरान मौजूद पुलिस कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में चल रहे स्पा सेंटर और कैफे पर पुलिस की 15 टीमों ने शुक्रवार दोपहर बाद दबिश दी। इस दौरान कैफे व स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया गया और तलाशी ली गई। वहीं कैफे और स्पा सेंटर संचालकों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस की ओर से संचालकों को हिदायत दी गई व सेंटरों पर गैर कानूनी काम न करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को दोपहर बाद सिविल लाइन थाना, शहर थाना, सदर थाना डिंग थाना, महिला थाना, ओढ़ां सहित अन्य कई थानों की पुलिस की 15 टीमें बनाई गई। इसके बाद शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र और शहर थाना क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर और कैफे पर एक साथ टीम ने दबिश दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बरनाला रोड स्थित एक सेंटर से युवक व युवतियों को संदिग्ध हालत में पाया है। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। हालांकि देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रही।
-- -- -- -
पहले भी कैफे व स्पा सेंटरों को पुलिस की ओर से किया गया है सील
शहर में काफी संख्या में स्पा सेंटर और कैफे काे बिना अनुमति से संचालन किया जाता है। जिसको लेकर पहले भी शहर थाना पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से सील किया गया है। हालांकि एक कैफे से पुलिस ने पांच जोड़ों को भी संदिग्ध हालत में पाया था। जिसके पश्चात पुलिस ने उन पर धारा लगाकर मामला भी दर्ज किया है। अब पुलिस की ओर से कई सेंटर संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है और दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्जन
पुलिस की 15 टीमों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित कैफे की जांच की है। अभी कार्रवाई कर रहे हैं।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक सिरसा।