फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The bride and groom fired guns in the air during the wedding ceremony, police filed an FIR against both of them

Sirsa News: शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने बंदूक से किए हवाई फायर, पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom fired guns in the air during the wedding ceremony, police filed an FIR against both of them
बड़ागुढ़ा। शादी की खुशी में दुल्हा- दुल्हन को बंदूक से हवाई फायरिंग करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस ने नवदंपती के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के गांव बुढाभाणा में 29 फरवरी 2024 को अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू की शादी थी। इस दौरान खुशी में झूमते हुए दूल्हे अंग्रेज सिंह ने अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ बंदूक से हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग का ये वीडियो बड़ागुढ़ा पुलिस थाने में तैनात सिक्योरिटी एजेंट एएसआई सुखविंद्र सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप में देखा। इसके बाद सिक्योरिटी एजेंट एएसआई सुखविंद्र सिंह ने वीडियो के बारे में तमाम जानकारी जुटाई। तब उसे पता चला कि हवाई फायरिंग करने वाला गांव बुढाभाणा निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू व उसकी पत्नी राजविंदर कौर हैं। दोनों 29 फरवरी को अपनी शादी में बंदूक से फायरिंग कर रहे थे। इसके बाद सिक्योरिटी एजेंट सुखविंद्र सिंह ने बड़ागुढ़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में सिक्योरिटी एजेंट सुखविंद्र सिंह का कहना है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन ने हवा में जिस प्रकार फायरिंग की उससे आमजन की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मदन का कहना है कि आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 285 व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अंग्रेज सिंह के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह इन मामलों में सिरसा, हिसार व राजस्थान की जेल में रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed