{"_id":"6973b002d25522164b08772a","slug":"the-bloody-game-of-chinese-kite-string-bikers-and-shopkeepers-injured-on-vasant-panchami-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151771-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चीनी मांझा का खूनी खेल...वसंत पंचमी पर बाइक सवार व दुकानदार हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चीनी मांझा का खूनी खेल...वसंत पंचमी पर बाइक सवार व दुकानदार हुए जख्मी
विज्ञापन
चीनी मांझे से घायल बाइक सवार आशु।
डबवाली। शहर में वसंत पंचमी के अवसर पर प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की खुलेआम बिक्री एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। मलोट रोड पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में बाइक सवार युवक और लंगर सेवा कर रहे दुकानदार का चेहरा चीनी मांझे से जख्मी हो गया। इन घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मलोट रोड पर बाइक सवार डबवाली निवासी आशु सड़क पर लटकी चीनी मांझे की चपेट में आ गया। तेज धार वाली डोर उसके चेहरे से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
वहीं, लंगर सेवा कर रहे पंकज धींगड़ा ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक सड़क पर लटके चीनी मांझे को जोर से खींच लिया। इस दौरान सेवा में जुटे मेडिकल स्टोर संचालक शरणजीत सोनी के चेहरे से चाइनीज डोर रगड़ती हुई निकल गई, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह छिल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी आंख बाल-बाल बची, अन्यथा गंभीर नुकसान हो सकता था।