फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The ban on drawing water from Rattakheda Kharif Channel using electric motors will remain in place.

Sirsa News: बिजली की मोटर से रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल से पानी निकालने पर रोक रहेगी बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The ban on drawing water from Rattakheda Kharif Channel using electric motors will remain in place.
सिरसाा। घग्गर नदी से निकलने वाली रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल से किसान पानी उठाने के लिए बिजली की मोटर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट ने 17 सितंबर किसानों की याचिका पर कोई आदेश पारित न करते हुए इसका निपटारा किया है। न्यायाधीश हर्ष बंगर ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि बिजली निगम के मानदंडों के अनुसार नहर का पानी निकालने के लिए कृषि बिजली कनेक्शन के उपयोग की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


यह स्थिति संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी किए गए निर्देशों के माध्यम से स्पष्ट की गई है। इसलिए निगम की ओर से रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल से पानी उठाने के लिए बिजली मोटर के उपयोग की अनुमति अस्वीकार कर दी गई है। याचिकाकर्ता ईश्वर देव एवं अन्य ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दायर कर उप-मंडल अधिकारी पंजुआना, जिला सिरसा की ओर से 17 फरवरी 2025 को जारी किए गए नोटिस को रद्द करने की मांग की थी। इसमें याचिकाकर्ताओं को रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल से बिजली मोटरों का उपयोग करके पानी निकालने से रोका गया है।
विज्ञापन






चैनल के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा था पानी

फरवरी माह में सिंचाई विभाग ने रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल पर पर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान खरीफ चैनल में बड़े पैमाने पर लगी अवैध पाइपों को हटाया गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक चैनल में पंप लगाकर पानी लेने की अनुमति है, लेकिन कुछ किसान नहर में अवैध पाइप लगाकर बोरवेल में पानी डाल रहे थे। इस पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने आपत्ति जताई। अवैध पाइप के कारण रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल, नाईवाला खरीफ चैनल और जीबीएसएम लिंक चैनल के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिजली निगम ने नोटिस जारी कर लगाई थी रोक

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना था कि नहर के किनारों पर बिजली की अनेक मोटरें लगी हुई है, जिनसे पानी उठाकर दूर दूर तक पानी ले जाया जा रहा है। विभाग की गाइडलाइन के अनुसार फ्लडी नहर के आसपास ट्यूबवेल व बिजली के कनेक्शन वाली मोटरें लगाना गैर कानूनी है। इसके बावजूद भी बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके बाद बिजली निगम ने नोटिस जारी कर किसानों को रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल से बिजली मोटरों का उपयोग करके पानी निकालने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed