फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The awakened_ administration_ unclaimed_ animals

लावारिस पशुओं को लेकर जागा प्रशासन

Tue, 16 Sep 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 16 Sep 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
 The awakened_ administration_ unclaimed_ animals

लावारिस पशुओं को पकड़कर प्रशासन जल्द ही गोशालाओं में भिजवाएगा। डीसी ने मंगलवार को बैठक में एसडीएम से लावरिस पशुओं के संदर्भ में योजना बनाने को कहा है।

विज्ञापन


डीसी ने लावरिस पशुओं के कारण हो रहे हादसों को गंभीर माना है। एडीएम जल्द ही गोशाला संघ की बैठक बुलाकर इन पशुओं को गोशालाओं में शिफ्ट करवा सकते हैं। इस समय शहर में करीब पांच हजार लावारिस पशु हैं।
विज्ञापन


एसडीएम अब हर पहलू से इस बारे में विचार कर रहे हैं। सिर्फ लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने से यह समस्या समाप्त नहीं होगी बल्कि इन पशुओं को जो व्यक्ति खुला छोड़ देते हैं उन पर भी प्रशासन कार्रवाई करने का मूड बना रहा है। डीसी से आदेश के बाद एसडीएम प्लान बनाकर इस काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सबसे ज्यादा गोशालाएं
अगर देखा जाए तो पूरे देश में सिरसा ही एक ऐसा जिला है जिसमें सबसे अधिक गोशालाएं हैं। इस कारण इसे गोशालाओं का जिला भी कहा जाता है।

सिरसा की बात की जाए तो यहां 67 गोशालाएं चल रही हैं जिनमें दो गोशालाएं सिरसा शहर में हैं। मगर गोशाला संचालक लावारिस पशुओं को रखने के लिए जल्दी से राजी नहीं होते।

उनका मानना है कि उनकी गोशालाओं में पहले से ही इतने पशु हैं कि उनको बाहर से पशु लेने की जरूरत ही नहीं।

डीसी ने दिया कमेटी बनाने का आश्वासन

हिंदपुत्र गोरक्षा दल का गायों के प्रति विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।

धरनारत हिंदपुत्र गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पहुंचे संत गोपालदास की उपायुक्त से चली वार्ता में डीसी की ओर से दिए गए।

बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए कमेटी गठित करने के आश्वासन और जल्द ही गायों को गोशालाओं को शिफ्ट करने की बात पर उन्होंने गोभक्त संत गोपालदास के आदेशों से आमरण अनशन को अनिश्चित कालीन धरने में परिवर्तित कर दिया है।

धरनारत हिंदपुत्र गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सूर्या, राष्ट्रीय महासचिव अजय बाना, प्रदेशाध्यक्ष राजीव खुराना, शहरी प्रधान पृथ्वी भाटिया, हलका प्रधान राकेश साहारण व जिले भर की समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों व छात्र एकता संघ का भी हिंदपुत्र गोरक्षा दल को गोवंश के लिए उठाई जा रही आवाज में भरपूर समर्थन मिल रहा है।

धरनारत गोभक्तों ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी में गायों को बेसहारा घूमना पड़ रहा है और दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इन गायों की सुध नहीं ले रहा है। धरने पर बैठे गोभक्तों ने कहा कि वे इस बार प्रशासन को जगाकर ही धरना समाप्त करेंगे।

पानी पीकर काटा दिन

गांव मेहूवाला निवासी सोनू शर्मा मंगलवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। भूख हड़ताल पर बैठे सोनू ने बताया कि वह रात को भी यहीं पर बैठा हुआ था और सिर्फ पानी पी रहा है।

सोनू के समर्थन में भाई कन्हैया मानव सेवा समिति के अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह भी धरनास्थल पर पहुंचे और सोनू को समाज के हित में किए जा रहे इस नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए समर्थन किया।


समिति अध्यक्ष ने कहा कि सोनू शहर में घूम रहे लावारिस सांडों को किसी गोशाला में शिफ्ट करके शहरवासियों को इनके आतंक से बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। प्रशासन को इस जनसमस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed