फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The atmosphere became heated after the head of a cow was found in Dabwali, police started investigating the matter

Sirsa News: डबवाली में गोवंश का सिर मिलने पर गर्माया माहौल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere became heated after the head of a cow was found in Dabwali, police started investigating the matter
सिरसा। डबवाली की कोर्ट कॉम्प्लेक्स कॉलोनी के अंदर गोवंश का सिर मिलने के कारण वीरवार शाम को माहौल तनाव पूर्ण हो गया। गोसेवक भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर एएसपी मंयक मुदगिल और थाना प्रभारी शेलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक कॉलोनी में मिला सिर करीब अढ़ाई माह के बछड़े का है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोशाला में किया विधिवत दफन

जानकारी के अनुसार, गोशाला मंडी डबवाली में गोवंश का मेडिकल किया गया था। इसके उपरांत पुलिस की मौजूदगी में विधिवत रूप से उसे दफन किया गया। इस दौरान गोभक्तों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed