फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The arrival of paddy will be closed in the market from 5 pm today till 4 am on Monday, only lifting will be done.

आज शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 4 बजे तक मंडी में बंद रहेगी धान की आवक,केवल उठान कार्य होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The arrival of paddy will be closed in the market from 5 pm today till 4 am on Monday, only lifting will be done.
सिरसा। धान की आवक से मंडी अटी होने के चलते शुक्रवार शाम से 5 बजे से आवक पर रोक लगा दी है। जिसके चलते अब किसान सिरसा अनाज मंडी में सोमवार सुबह 4 बजे तक आवक नहीं ला पाएंगे। मंडी में केवल उठान कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसान धान को काटने के बाद सीधा मंडियों में बेचने के लिए पहुंच रहा है। ऐसे में अधिक आवक आने से सिरसा की अनाज मंडी अटी पड़ी है। जिसके कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। वीरवार को मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने आढ़तियों व धान खरीदारों की बैठक ली। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मंडी में कुछ समय तक आवक रोकी जाए, ताकि धान का उठान कार्य हो सही से हो सके।। मंडी में शुक्रवार शाम 5 से लेकर सोमवार सुबह 4 बजे तक आवक बंद रहेगी, साथ ही खरीद भी बंद रहेगी। मंडी परिसर में केवल उठान कार्य किया जाएगा। ताकि सोमवार को मंडी में किसानों को धान उतारने के लिए खाली जगह मिल सके। उठान कार्य ना होने से मंडी में आवक लेकर आने वाले किसानों को धान ढेरी करने के लिए जगह नहीं मिलती। जिसके चलते वह मंडी में सड़क पर ही धान की ढेरी लगा देते हैं। ऐसे में उठान ने लिए आने वाले ट्रक मंडी में प्रवेश नहीं कर पाते। बता दें कि जिले की मंडियों में अब तक 16 लाख 11 हजार 788 क्विंटल धान मंडियों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार से हर रोज 5 बजे के बाद से मंडी में आवक पर प्रतिबंध
दी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन उठान कार्य हो इसलिए मंगलवार से शाम 5 बजे के बाद मंडी में आवक पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने से हर रोज उठान कार्य हो पाएगा और मंडी में किसानों को पर्याप्त जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा मंडी में शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 4 बजे तक आवक को बंद किया गया है। ताकि उठान कार्य तेजी से हो सके।
-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed