फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The agreement will provide academic, research and cultural exchanges.

Sirsa News: करार से शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The agreement will provide academic, research and cultural exchanges.
इंडोनेशिया के कॉलेज प्रबंधन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमओयू करते कुलपति प्रो. अजमेर सिं? - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय तथा इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय, यूनेसा (यूनिवर्सिटिज नेगेरी सुरबाया) के बीच साझा करार के मसौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत ने बताया कि कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के नेतृत्व में यह करार हो पाया है। यह विश्वविद्यालय इंडोनेशिया के लीदह वेतन, सुरबाया में स्थित है। उन्होंने कहा कि इस करार से भारत को जी-20 राष्ट्रों की अध्यक्षता मिलने के उपरांत संघीय सरकार के शिक्षा क्षेत्र में प्रयासों विशेषकर शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण को बल मिलेगा। इस करार के माध्यम से विश्वविद्यालय के लिए शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि एमओयू के उपरांत शोध एवं नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे। अकादमिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत संयुक्त कार्यशालाओं का आयोजन तो होगा ही साथ के साथ फैकल्टी तथा विद्यार्थियों का भी एक्सचेंज कार्यक्रम होगा। जिसके तहत सीडीएलयू के प्राध्यापक व विद्यार्थी शिक्षा व शोध के उद्देश्य से इंडोनेशिया जाएंगे और इंडोनेशिया के विद्यार्थी तथा प्राध्यापक सीडीएलयू आएंगे। इस करार पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने हस्ताक्षर किए और यूनेसा की तरफ से प्रो. नूरहसन, एमकेस ने हस्ताक्षर किए। कुलपति ने अपने कमेटी रूम से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से यूनेसा के शिक्षाविदों से बातचीत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, डीन इंटरनेशनल रिलेशन एंड फॉरेन अफेयर्स प्रो. अनु शुक्ला व डीन यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज प्रो. सुशील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed