फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused, who was charged with obstructing government work and making death threats, has been apprehended.

Sirsa News: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी काबू

Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The accused, who was charged with obstructing government work and making death threats, has been apprehended.
डबवाली। चौटाला पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी अहमद नवाज उर्फ चिड़िया, गुड़िया खेड़ा निवासी, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान को चौटाला रोड संगरिया से शनिवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी पर राजस्थान में 36 मामले दर्ज हैं जिनमें लड़ाई-झगड़े, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, डकैती, धोखाधड़ी और नशा तस्करी शामिल हैं। इनमें से 12 मामलों में आरोपी पहले ही सजा काट रहा है। एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। अन्य 10 मामले राजीनामे या अदालत से बरी हो चुके हैं जबकि 14 मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि 9 दिसंबर को ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत टीम नशा तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर साबुआना रोड चौटाला पर नाकाबंदी कर रही थी। तभी एक सफेद कार आती दिखाई दी। गाड़ी चालक ने रुकने का संकेत न मानकर सरकारी वाहन को टक्कर मार दी। टीम ने सतर्कता से खुद को बचाया और गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गाड़ी को गुड़िया गांव में नाले में ले गया और भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसका साथी जगदीश, निवासी सालीवाला, जिला हनुमानगढ़, मौके पर पकड़ लिया गया। जगदीश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि अहमद नवाज को रविवार को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed