फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused who stole jewellery and cash from the house was arrested

Sirsa News: मकान से जेवर और नकदी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The accused who stole jewellery and cash from the house was arrested
सिरसा। थाना शहर सिरसा पुलिस ने शहर के शमशाबाद पट्टी में स्थित एक घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व घरेलू सामान चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए युवक गिरफ्तार किया है। थाना शहर सिरसा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान पवित्र उर्फ पिंटू पुत्र दया सिंह निवासी गांव नकौड़ा जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 फरवरी को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित राजस्थान में शादी समारोह में गया हुआ था। एक मार्च को वापस घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान चेक करने पर पता चला की घर से एक सोने की चेन, कंगन, मंगलसूत्र, चांदी का कड़ा, दो गैस सिलिंडर, एक एलईडी और करीब 60,000 की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सोमवार को पुलिस ने आरोपी को शिव चौक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed