फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused used to steal bikes and sell them at cheap prices in villages, police arrested

Sirsa News: बाइक चोरी कर गांवों में सस्ते दाम पर बेचता था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
The accused used to steal bikes and sell them at cheap prices in villages, police arrested
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा



सिरसा जिले से चोरी की मोटरसाइकिल खरीदकर राजस्थान में बेचने का धंधा करने वाले एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। इनमें से चार मोटरसाइकिल सिरसा जिले और एक राजस्थान से चोरी किया गया है। सीआईए पुलिस द्वारा आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा और अन्य वारदातों की जानकारी हासिल की जाएगी।



इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान आजाद सिंह पुत्र कालूराम निवासी सिद्धमुख जिला चुरु, राजस्थान के रूप में हुई है। सीआईए की पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान वैदवाला पुलिस पर तैनात थी। इसी दौरान आरोपी के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर आरोपी को वैदवाला पुलिया पर सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने शहर सिरसा और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने की वारदातें कबूली है।
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि इस मोटरसाइकिल चोरी गैंग के दो भाईयों की जोड़ी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनसे तीन मोटरसाइकिल बरामद किए थे। आरोपी के खिलाफ राजस्थान में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है और इसने कौन सी वारदातें की है। इसी जांच की जा रही है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि सिरसा जिले से चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के बाद आरोपी आजाद सिंह राजस्थान के गांवों में सस्ते दामों पर मोटरसाइकिल बेच देता था। इन गांवोंं में हरियाणा पुलिस आमतौर पर नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

गलत संगत के कारण इस धंधे से जुड़ा

पुलिस के अनुसार आरोपी आजाद सिंह पर एनडीपीएस का मामला दर्ज है। वह गलत संगत में पड़ गया था और इस धंधे से जुड़ गया। आरोपी के पास से रानियां, ऐलनाबाद, सिविल लाइन थाना पुलिस में दर्ज चोरी की एफआईआर के मोटरसाइकिल बरामद हुए है।


--

स्पेशल टीम का एसपी ने किया था गठन

सीएआईए प्रभारी ने बताया कि चोरी की निरंतर बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने स्पेशल स्टाफ की एक टीम का गठन किया था। स्पेशल स्टाफ प्रभारी ने बताया कि 26 जून 2024 को शहर के टाउन पार्क क्षेत्र से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जांच के दौरान आरोपी आजाद सिंह निवासी सिद्धमुख, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। करीब 10 दिन पूर्व मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी आजाद के एक साथी राकेश उर्फ सुमित पुत्र रामजीलाल निवासी भूकरका, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed