फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused of usurping the reserved land of Bhakra Dam displaced people has been arrested

Sirsa News: भाखड़ा बांध विस्थापितों की आरक्षित भूमि हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The accused of usurping the reserved land of Bhakra Dam displaced people has been arrested
पुलिस की हिरासत में आरोपी मंजीत सिंह।
सिरसा। आर्थिक अपराध शाखा ने भाखड़ा बांध विस्थापितों की आरक्षित भूमि हड़पने के मामले में ढाणी बिलासपुर निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। शाखा प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि इस मामले में नाथूसरी चोपटा के तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने 29 मई 2024 को केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शिकायत में सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित भूमि को अवैध रूप से हड़पने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा तहसील नाथूसरी चोपटा और रि-सेटलमेंट विभाग फतेहाबाद की जांच में पाया गया कि रजिस्ट्री नंबर 1354 एक जुलाई 1996 और वसीका नंबर 1528 30 मई 1981 के रकबे में अंतर है।
विज्ञापन


साथ ही सरकारी बही में असल पन्ने की जगह फर्जी पन्ना चिपका कर रिकॉर्ड में हेरफेर की गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी मंजीत सिंह पहले से ही थाना नाथूसरी चोपटा के एक अन्य धोखाधड़ी मामले में जिला जेल सिरसा में बंद था। अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर पेश कर उसे नियमानुसार शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने वसीका की बही से असल पन्ना निकालने, फर्जी पन्ना लगाने बारे स्वीकार किया है। प्रभारी श्याम सुंदर का कहना है कि आरोपी को पेश अदालत करके पांच दिन की पुलिस हिरासत प्राप्त की है। पुलिस हिरासत में इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed