{"_id":"6845d4cbf3289eb61a05f9be","slug":"the-accused-of-stealing-the-cable-of-tubewell-in-the-fields-was-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139177-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेताें में ट्यूबवेल की केबल चोरी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेताें में ट्यूबवेल की केबल चोरी करने का आरोपी काबू
विज्ञापन
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने गांव नरेल खेड़ा स्थित खेतों से करीब एक दर्जन ट्यूबवेलों की केबल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को काबू कर लिया है।
कार्यकारी डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि गांव नरल खेड़ा निवासी गुरदीप सिंह पुत्र कर्म सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि 4 जून की रात को अज्ञात युवक उसके व उसके पड़ोस के खेतों में लगे करीब एक दर्जन ट्यूबवेलों की केबल चोरी करके ले गए। डिंग थाना प्रभारी ने शिकायत के आधार पर डिंग थाना में ट्यूबवेल की केबल तार चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी
जांच के दौरान डिंग थाना की एक पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सौदागर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव नरेल खेड़ा को उसके गांव से काबू कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर केबल तार चोरी कर बेचता है। उन्होंने बताया कि डिंग थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेतों से चोरी की गई केबल तार की राशि बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।