फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Terror of thieves in fog, Miscreants marked closed house in Sirsa, Family had gone to Vrindavan

कोहरे में चोरों का आतंक: सिरसा में बदमाशों ने बंद घर को बनाया निशान; वृंदावन गया था परिवार, नकदी व जेवरात चोरी

Sat, 30 Dec 2023 12:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Dec 2023 12:13 PM IST
सार

कोहरे के कारण चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सिरसा में चोरों ने ठंड का फायदा उठाकर बंद पड़ी घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर से नकदी और जेवरात की चोरी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Terror of thieves in fog, Miscreants marked closed house in Sirsa, Family had gone to Vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के ऐलनाबाद में धुंध के मौसम में चोरों ने बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया। परिवार के लोग वृंदावन गए हुए थे। इस दौरान चोर मकान से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर एक निवासी मुकेश गोयल ने बताया कि 23 दिसंबर को वह परिवार सहित वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए गया था। 29 दिसंबर को जब परिवार सहित वापस लौटा तो घर के मुख्यगेट पर ताला लगा हुआ था। जब मुख्यगेट खोलकर घर के अंदग घुसे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। बच्चों के गुल्लक तक टूटे पड़े थे,जिसमें करीब 40 हजार रुपए थे। अलमारी में से भी 70 हजार रुपए की नकदी,सोने की अंगूठी, सोने की बालियां व चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद मुकेश ने घटना की सूचना ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी जगतार सिंह का कहना है कि मकान मालिक मुकेश गोयल का बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed