फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tents were planted on the road, nagar parishad cut invoices of five shopkeepers

सड़क पर लगाए थे टेंट, नप ने पांच दुकानदारों के काटे चालान

Fri, 13 Nov 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tents were planted on the road, nagar parishad cut invoices of five shopkeepers
Tents were planted on the road, nagar parishad cut invoices of five shopkeepers - फोटो : Sirsa
नगर परिषद कर्मचारियों ने वीरवार को बाजारों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया और जाम लगा दिया। दुकानदारों के रोष जताने पर यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को बुलया। इसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर सड़क पर टेंट लगाने पर पांच दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन

बाजारों में धनतेरस से पहले दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ था। शहर के सरकुलर रोड़ पर दुकानदारों ने सड़क पर टेंट लगाकर अतिक्रमण किया था। जिससे कि सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। बाजारों में अतिक्रमण की सूचना मिलने पर ट्रेफिक एसएचओ बहादुर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया। क्योंकि वन के कारण बाजारों में जाम लग रहा था। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। क्योंकि टेंट लगने के बाद रोड़ पर इतनी पर्याप्त जगह नहीं थी कि दूसरा वाहन आसानी से गुजर सके। नप कर्मचारियों ने जब दुकानदारों से टैंट हटाने के लिए कहा तो सभी दुकानदार बिफर पड़े। दुकानदारों और नप कर्मचारियों में तीखी बहस हो गई। दुकानदारों ने धनतेरस और दीपावली के कारण टेंट हटाने से इंकार कर दिया। दुकानदारों ने जाम लगाकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने मामला बढ़ता देखकर कर सिटी थाना प्रभारी को फोन किया। पुलिस मौके पर आई और दुकानदारों को शांत किया। इसके बाद नप कर्मचारियों ने पांच दुकानदारों के चालान कर दिए। शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने विरोध जता रहे दुकानदारों से बातचीत कर मामला सुलझाया तो दुकानदार टेंट हटाने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन

दिवाली की दुहाई देने लगे दुकानदार
विरोध कर रहे दुकानदार नरेश कोचर, शुभम अरोड़ा, बसंत कुमार, संटी फुटेला व दानिश गोतम ने कहा कि दिवाली व धनतेरस ही ऐसा पर्व है जिस दिन सबसे ज्यादा बिक्री होती है। सामान्य दिनों में तो कोई भी टेंट नहीं लगाता, मात्र दिवाली तक दो दिन और शेष हैं। इतने तक प्रशासन उन्हें बाहर सामान रखने की इजाजत दें इसके पश्चात वे खुद ही हटा लेंगे। लेकिन जब नप कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से बात की तो सिर्फ हटाने के ही आदेश मिले। इसके पश्चात नप कर्मचारी पवन कंबोज व धर्मेंद्र फौजी ने 5 दुकानदारों के चालान कर दिए। दुकानदारों को डाक से चालान की कॉपी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ था। लेकिन उन्हें हटाने के लिए कहा गया तो उन्होंने विरोध कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पांच दुकानदारों के चालान काट दिए।
अविनाश सिंगला, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed