फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   temperature

सुबह छाई रही तेज धुंध, दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकला सूरज

Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
temperature
धूप निकलने से साफ हुआ आसमान। - फोटो : Sirsa
सर्दी ने वीरवार को भी ठिठुरन बढ़ाए रखी। सुबह सुबह तेज धुंध छाई रही। धुंध के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही जबकि रेलगाड़ियों भी कुछ देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हालांकि, दोपहर 12 बजे बाद जरूर कुछ देर के लिए धूप निकली। मगर बाद में सूर्य बादलों के पीछे ओझल हो गया। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह के समय ट्रेनें हुई 10 से 45 मिनट तक लेट
हरियाणा एक्सप्रेस सिरसा से अपने निर्धारित समय से दो मिनट की देरी से रवाना हुई। मगर यह आगे के स्टेशनों पर पहुंचते पहुंचते 45 मिनट तक लेट हो गई। वहीं, हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन भी करीब हिसार से चलकर सुचान कोटली तक आते आते 20 मिनट लेट रही। रेवाड़ी-गंगानगर पैसेंजर ट्रेन भी करीब 10 मिनट देरी से सिरसा स्टेशन पर पहुंची। बठिंडा से दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस भी 10 मिनट की देरी से सिरसा आई।
विज्ञापन

20 जनवरी तक सुबह के समय छाई रहेगी धुंध
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार के बाद अगले तीन दिनों तक सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी सुबह के समय वाहनों की गति धीमी रखने और फॉग लाइट जलाए रखने का आह्वान किया गया है। हालांकि बाकी समय आसमान साफ रहेगा। मगर धुंध के कारण ठंडक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव सेककर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे लोग
ठंडी हवाओं और ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को दिनभर अलाव सेककर काम चलाना पड़ा। खासकर, दुकानदार और रेहड़ीचालक अलाव जलाकर ही बैठे रहे ताकि ठंडक से कुछ बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed