फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Temperature

Sirsa News: सियासी पारे के साथ मौसम का मिजाज भी हुआ गर्म, 43.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Sat, 04 May 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Temperature
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में शनिवार को सियासी पारा चरम पर था। भाजपा और इनेलो दोनों शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं शनिवार को इस सीजन की गर्मी में अधिकतम तापमान भी अपने उच्च स्तर पर था। बढ़े तापमान ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की परीक्षा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभी तक 40 डिग्री से नीचे रहने वाले अधिकतम तापमान शनिवार को 43.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। अहम बात यह रही कि शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा का दर्ज किया गया है।
बता दें कि मई महीने की शुरुआत के साथ ही 40 डिग्री को तापमान पार कर गया है। तेज गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जो लोग घरों से बाहर निकलने उन्हें राजनैतिक पार्टियों के रोड शो के चलते परेशानी का सामना उठाना पड़ा। शहर के मुख्य बाजारों और मुख्य मार्गों पर रोड शो के कारण जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को तपती धूप में धूप में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में रखे विशेष ख्याल
चिकित्सकों के अनुसार गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने पर अपने सिर पर कपड़ा जरूर रखें। बच्चों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने दें। ताकि वह लू से बचा रहे। अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घर से बच्चे और बुजुर्ग बाहर निकले। नींबू पानी, तरबूज, नारियल पानी आदि पदार्थ का सेवन करें। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटाई के बाद ग्रामीण एरिया में लू जैसे हालात
ग्रामीण एरिया में गेहूं व सरसों की कटाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मंडियों में सरसों की आवक लगभग हो चुकी है वहीं गेहूं की अभी जारी है। ग्रामीण एरिया में सुबह 9 बजे से ही सूरज के तीखे तेवर होने लगते हैं। जो कि दोपहर तीन बजे तक चरम पर होते हैं। चार बजे के बाद तापमान में कुछ कमी आने लगती है। खेतों में कटाई के बाद किसान अब अगली फसल की बिजाई संबंधी कार्यों में जुटे हैं। जिनमें जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए ढैंचा बीजा जा रहा है। इसके अलावा यह मूंग की फसल का भी सीजन है। गर्मी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed