{"_id":"6830b7c3af384f84f20a2fda","slug":"temperature-reached-44-degrees-people-are-reluctant-to-come-out-of-their-homes-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138338-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 44 डिग्री पहुंचा तापमान, घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे लोग
विज्ञापन
सिरसा। जिले में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। शुक्रवार को पूरे दिन हवा के साथ लू का प्रकोप रहा। इससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 38 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में सुबह 10 बजे से तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। सुबह 11 बजे के बाद हवा के साथ लू का प्रकोप बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
लू के थपेड़ों का असर बाजार कारोबार और अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। दिन में भीषण गर्मी के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। उसमें भी वे सावधानी बरत रहे हैं। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक ग्राहक न के बराबर है। वहीं, फल बेचने वालों को भी गर्मी से नुकसान उठाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से शाम होते-होते फल सड़ जाते हैं, लेकिन ग्राहक नहीं आते।
बाजार में व्यापारियों का भी यही हाल है। रोड़ी बाजार व सदर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के कारण धंधा मंदा है। ग्राहक बाजार से गायब हैं। लोगों की आवाजाही चिलचिलाती धूप में थम सी गई है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो 27 मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक रहेगा। 28 व 29 को बारिश होने के आसार हैं।