{"_id":"6564d46340297b4a790b9166","slug":"temperature-dropped-due-to-cloudy-sky-throughout-the-day-sirsa-news-c-128-1-sir1002-10664-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
सिरसा। मौसम में लगातार बदलाव के साथ-साथ सोमवार को पूरा दिन बेहद ठंड रहा। सुबह से लेकर शाम तक चली ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक को बढ़ा दिया। ठंड बढ़ने के कारण बच्चों और बुजुर्गों की संख्या पार्कों में कम ही नजर आई। वहीं अधिकतम तापमान में आई गिरावट का असर दिन भर देखने को मिला। सोमवार को पूरे दिन सूर्यदेव नहीं निकले और ग्रामीण क्षेत्र में 10 डिग्री से नीचे तापमान चला गया। इसके साथ ही प्रदूषण के स्तर पर भी 44 अंकों की गिरावट हुई।
सोमवार को प्रदूषण के स्तर पर सुधार हुआ और धुंध बाहरी क्षेत्र में दोपहर तक छाई रही। प्रदूषण के स्तर में 44 अंकों की गिरावट हुई। रविवार को एक्यूआई 229 दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को एक्यूआई 185 रहा। दोपहर के समय में हल्की बौछार हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बौछारों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे मौसम में बदलाव होगा और ठंड बढ़ेगी।
-- -- -- -- -
सोमवार इस सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन
सोमवार इस सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। पूरा दिन हवाएं चलने से मौसम में पहले की तुलना में अधिक ठंड महसूस की गई। जिसके कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।