{"_id":"664cfc7be8bfdd44430a7fb7","slug":"temperature-crossed-47-unannounced-power-cuts-increased-the-problem-minimum-temperature-disturbed-sleep-sirsa-news-c-128-1-slko1008-120079-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तापमान पहुंचा 47 के पार, अघोषित बिजली के कटों ने बढ़ाई परेशानी, न्यूनतम तापमान ने उड़ाई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तापमान पहुंचा 47 के पार, अघोषित बिजली के कटों ने बढ़ाई परेशानी, न्यूनतम तापमान ने उड़ाई नींद
Wed, 22 May 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
दोपहर के समय मुंह पर कपड़ा ढककर जाती स्कूटी र महिला।
सिरसा। प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं तापमान भी बढ़ने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान ने रातों को गर्म कर दिया। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों का रात के समय भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली के अघोषित कटों के कारण जिले भर के लोग परेशान हैं। सर्दी के समय करोड़ों रुपये खर्च कर मरम्मत कार्य के साथ लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के बिजली निगम के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।
अहम बात यह है कि बिजली निगम को जानकारी है कि लोगों की ओर से निरंतर एसी का लोड बढ़ रहा है और हर साल यह लोड अधिक हो जाता है। ऐसे में कोई भी ठोस प्रबंधन बिजली निगम की ओर से नहीं किए गए है। वहीं गर्मी के चलते दिन के समय बाजार पूरी तरह से सुनसान रहे। हालांकि मौसम के अनुसार एसी व कूलर मार्केट में जरूर उछाल आया है। वहीं दूसरी ओर नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लू के कारण बच्चों व बड़ों को उलटी दस्त जैसी बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की ओर से लोगों को ओआरएस व पेय पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लेने पर जोर दिया जा रहा है। तरबूज, गन्ने का जूस, खीरा आदि का सेवन करने को प्रमुखता दी जा रही है। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ ओर मनोरोग विशेषज्ञ के पास 400 के करीब ओपीडी पहुंच गई है। जिसमें गर्मी में बीमार होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। गर्मी के कारण खाने पीने में बदलाव के कारण तेज बुखार, सिर दर्द ओर डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। वहीं जिले के निजी अस्पतालों में भी गर्मी के कारण प्रतिदिन 500 के करीब मरीज आ रहे हैं।
-- --
अभी और झुलसाएगी गर्मी
25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में सूर्य का सबसे अधिक ताप होगा। यानि इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होगी। चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक हैं। परंतु इस समय में ये सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं और सबसे अधिक गर्मी रहती है। नौतपा के आखिरी दो दिनों में आंधी, तूफान व बारिश होने की संभावना रहेगी।