{"_id":"65316c2502116e497d0c8789","slug":"tehbazari-team-took-action-to-remove-encroachment-traders-expressed-protest-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8435-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तहबाजारी टीम ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, व्यापारियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तहबाजारी टीम ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, व्यापारियों ने जताया विरोध
Thu, 19 Oct 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान सफाई निरीक्षक के साथ से बोर्ड छिनता हुआ दुकानदार । स्त्रोत: सफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा । नगर परिषद की टीम ने वीरवार को बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की। बाजारों से सड़कों पर लगाए गए होर्डिंग हटाने पर व्यापारियों के साथ टीम के सदस्यों की बहस हुई। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण को लेकर अपनी कार्रवाई की।
नगर परिषद ईओ ने शहर का निरीक्षण किया तो बाजारों में त्योहारी सीजन में अतिक्रमण देखने को मिला। उन्होंने तहबाजारी टीम को आदेश दिए कि तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई करें। इसी दौरान एसआई पवन कुमार ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान व्यापारियों ने टीम के साथ बहस की। टीम ने दौरान गीता भवन वाली गली, हिसारिया बाजार, रोडी बाजार, पालिका बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी। व्यापारियों के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। - अतर सिंह खनगवाल, ईओ