{"_id":"6b0722674739ddb9f30e6100","slug":"teerth-yatra-for-old-persons-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169148-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकार बुजुर्गों को निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा कराएगी, आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकार बुजुर्गों को निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा कराएगी, आवेदन शुरू
Wed, 25 Nov 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत चार दिवसीय यात्रा के लिए पोर्टल खुला
- 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग उठा सकेंगे योजना का लाभ
- परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। इस चार दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के उद्देश्य से सरल पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक बुजुर्ग श्रद्धालु सरल पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक आदित्य दहिया ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है।
उन्होंने कहा कि बिना देरी किए अपना पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके। पंजीकरण की प्रक्रिया सरल पोर्टल saralharyana.in पर शुरू कर दी गई है। पात्र श्रद्धालु पोर्टल पर इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से यात्रा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
यात्रा का विवरण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। चार दिवसीय इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देगी।
पात्रता और पिछली यात्राएं
इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले बुजुर्ग श्रद्धालु इस निशुल्क यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सरकार ने पहले भी श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब के दर्शन करवाए हैं।