{"_id":"6ad3ad4ad49099ae7b03765c","slug":"technical-glitch-delays-token-based-deductions-pace-of-procurement-and-lifting-also-slows-down-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166960-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तकनीकी बाधा से टोकन कटने में देरी, खरीद-उठान की रफ्तार भी धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तकनीकी बाधा से टोकन कटने में देरी, खरीद-उठान की रफ्तार भी धीमी
विज्ञापन
अनाज मंडी का निरीक्षण करते हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल।
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। अब तक 71,696 मीट्रिक टन (एमटी) धान मंडियों में पहुंच चुका है जबकि 29,341 एमटी की खरीद हुई है। इसके मुकाबले केवल 16,125 एमटी धान की उठान हो पाई है।
शनिवार को सिरसा अनाज मंडी में 4,798 एमटी धान खरीदा गया। वहीं झोपड़ा रोड स्थित नई अनाज मंडी में कमजोर इंटरनेट नेटवर्क के कारण खरीद एजेंसी के कर्मचारियों को टोकन काटने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों के अनुसार, मंडी वायुसेना केंद्र के पास होने के कारण आसपास मोबाइल टावर लगाने की अनुमति नहीं है। दूर स्थित टावर से कमजोर नेटवर्क मिलने के कारण टोकन जारी करने की प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल और सचिव योगेश कुमार मेहता ने शनिवार को सिरसा अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में आढ़तियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर खरीद, बरसाती पानी की निकासी और अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
उन्होंने धान की ढेरियों पर पहुंचकर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली और आढ़तियों का मांगपत्र देखा। उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों की व्यवस्थाएं सुधारने और किसानों व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्रपाल जांगड़ा, वाइस चेयरमैन जनकराज, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज, पूर्व प्रधान मनोहर मेहता, सुशील कस्वां, कृष्ण मेहता, राजेंद्र नड्डा, सिकंदर खट्टर, डीएमईओ राहुल कुंडू, सचिव वीरेंद्र मेहता, बिजली बोर्ड के एसडीओ विकास ठकराल, ईटीओ सुरेंद्र गोदारा और अमर सिंह घोटिया आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों-आढ़तियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
बाद में पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन ने कहा कि व्यापारियों और आढ़तियों की समस्याओं का समाधान बोर्ड की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनकी शिकायतों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने किसानों से धान अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाने की अपील की ताकि खरीद प्रक्रिया में परेशानी न हो।