फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teams from 12 schools showcased their knowledge.

Sirsa News: 12 स्कूलों की टीमों में शामिल बच्चों ने बिखेरी ज्ञान की चमक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Teams from 12 schools showcased their knowledge.
डबवाली। कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित करते हुए शाखा के सदस्य। संवाद
डबवाली। चौटाला रोड स्थित सरस्वती स्कूल में शनिवार को भारत विकास परिषद शाखा मंडी डबवाली की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें डबवाली इलाके 12 स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों के ज्ञान को समृद्ध करती हैं, बल्कि देशभक्ति, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को जानने और उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पार्षद सुनील जिंदल, विकास शर्मा और कृष्ण कामरा निराला उपस्थित रहे। प्रतियोगिता दो वर्गों-सीनियर व जूनियर में आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दो राउंड में प्रतिभागियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान और भूगोल से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्विज मास्टर के रूप में आदमपुर से आए नसीब चौहान, निशांत बंसल और सोनू कुमार ने कार्यक्रम को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखा। प्रकल्प प्रमुख वेद प्रकाश भारती ने मंच संचालन करते हुए भारत विकास परिषद के इतिहास, उद्देश्यों और उसकी राष्ट्रसेवा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

सचिव भजन मेहता ने डबवाली शाखा के विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी दी। अंत में सुभाष मेहता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, डॉ. लोकेश, प्रेम मालूजा, कालू राम पटवारी, गुरदित दुरेजा, आशीष मेहता, संजय मेहता, जयंत जग्गा, सतपाल चलाना, राजेश मेहता आदि मौजूद रहे।


इस प्रकार रहे परिणाम

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बाल मंदिर स्कूल की टीम के यशिका व पुलकित प्रथम, ऑक्सफोर्ड स्कूल की टीम के तनिष्क व वासु द्वितीय एवं नवप्रगति स्कूल की टीम के तानिया व इशिता खन्ना तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में भी बाल मंदिर स्कूल की टीम से दक्ष व आरव ने पहला, किड्स किंगडम स्कूल की टीम के हर्षिता व खुशप्रीत ने दूसरा एवं सतलुज स्कूल की टीम के जिज्ञा व लक्ष्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed