{"_id":"6aeb77d9c2dedc0f5e0a20db","slug":"teachers-yog-training-start-in-raniyan-sirsa-news-c-128-1-sir1010-167998-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Wed, 04 Nov 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो -- -30
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां में बुधवार को 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने इसका शुभारंभ किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। राजकुमार अरोड़ा ने शिक्षकों से योग गतिविधियों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। विद्यालय की प्राचार्य इंद्रजीत कौर ने शारीरिक शिक्षकों का सूर्य नमस्कार से स्वागत किया।
प्राचार्य शमशेर सिंह ने नाड़ी शोधन और प्राणायाम पर जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर मुनींद्र सिंह और शिविर संचालक सुखदेव सिंह ने व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विद्यालयों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।