फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teachers' proficiency will be enhanced through yoga training.

Sirsa News: योग प्रशिक्षण से निखारी जाएगी शिक्षकों की दक्षता

Wed, 21 Oct 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers' proficiency will be enhanced through yoga training.
सिरसा। महाराजा अग्रसेन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए आयोजित योग प्रशिक्षण कार
डिंग मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट डिंग के सह-प्रधानाचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। बुधवार को महाराजा अग्रसेन कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में पीटीआई, डीपीई, टीजीटी एवं पीजीटी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को योग, प्राणायाम और बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि जिला योग प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक चंद्र प्रकाश शर्मा और डाइट डिंग के आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को योग के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

जिला योग प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक समाज और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। यदि शिक्षक स्वयं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे, तो विद्यार्थी भी इससे प्रेरित होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में पूरी रुचि और उत्साह के साथ भाग लेने तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के पहले दिन योग प्रशिक्षक जयप्रकाश ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया, जबकि योग प्रशिक्षक भगवाना राम ने बौद्धिक सत्र का संचालन किया। मास्टर ट्रेनर देशराज, मुख्तियार सिंह और श्याम सुंदर ने भी प्रशिक्षण में योगदान दिया। आयुष विभाग की ओर से साहिल और निशा तथा डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन ने भी सहयोग किया।
डाइट डिंग के आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण जिले के विद्यालयों में योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

------------
::::::::::::::
-21 अक्तूबर से 4 नबंबर तक चलने वाले इस योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों में योग के प्रति रुचि विकसित करने, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा।
-सुभाष फुटेला, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed