फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   teacher send adult message in whatsup group

अध्यापक ने व्हाट्स ऐप ग्रुप में पोस्ट किए अश्लील मैसेज

Mon, 15 Feb 2016 01:14 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला /सिरसा।
ब्यूूराो/अमर उजाला /सिरसा। Updated Mon, 15 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ-93 के नाम से व्हाट्स ऐप पर बने ग्रुप में एक अध्यापक ने रविवार को अश्लील चुटुकले शेयर कर दिए। जिसे देखकर ग्रुप के अध्यापक सदस्य सन्न रह गए। ग्रुप एडमिन संघ के जिला प्रधान ने संबंधित पर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। छह माह में ऐसा दूसरी बार हुआ है।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला सिरसा के अध्यक्ष बूटा सिंह ने संघ सदस्यों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए व्हाट्सऐप पर एचबीएएस-93 के नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ है। जिसमें करीब 100 से ज्यादा अध्यापक सदस्य हैं। रविवार को एकाएक ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजे गए। एडमिन बूटा सिंह उपरोक्त जेबीटी टीचर को बख्शने के मूड में नहीं है। उन्होंने तुरंत संघ के पदाधिकारियों की बैठक कॉल की। जिसमें उपरोक्त मामले को रखा। काफी विचार-विमर्श के बाद एकबारगी मामला एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में सोमवार को पुन: अध्यापक संघ की पंचायत बैठेगी। वहीं संबंधित अध्यापक ने बताया कि उसका मोबाइल हैंग हो गया था। तकनीकी फाल्ट के कारण ये मैसेज अध्यापक वर्ग के ग्रुप में पोस्ट हो गए। मैंने क्षमा मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed