Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Talent Hunt Show: Stage decorated with colors of talent, Aman Sharma becomes Mister Inspiro

टैलेंट हंट शो : हुनर के रंगों से सजा मंच, अमन शर्मा बने मिस्टर इन्सपाइरो

Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Talent Hunt Show: Stage decorated with colors of talent, Aman Sharma becomes Mister Inspiro
सिरसा के शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के टेलेट हंट में आकर्षक वेशभूषा में मौजूद प्रतिभागी। 
सिरसा। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में दो दिवसीय इन्सपाइरो-2026 टैलेंट हंट शो में प्रतिभाओं ने मंच को हुनर के रंगों से भर दिया। संगीत, नृत्य, अभिनय, कला और रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। बीए जेएएमसी प्रथम सेमेस्टर के अमन शर्मा ने मिस्टर इन्सपाइरो का खिताब जीता।
विज्ञापन


कॉस्ट्यूम एवं ड्रेस डिजाइनर रजत मंचंदा, हरियाणवी फिल्म लेखक-निर्माता रमेश चहल, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के डीवाईडब्ल्यू डॉ. राजेश छिकारा और विपिन कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। गायक रवींद्र सवी और थिएटर निर्देशक रोहित ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं में सोलो सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, हरियाणवी व पंजाबी डांस, क्विज, एलोक्यूशन, फोटोग्राफी, रील्स, कार्टूनिंग, पेंटिंग, पीपीटी और मिमिक्री शामिल रहे।
विज्ञापन

बेस्ट ड्रेस में बीकॉम प्रथम वर्ष के पवन प्रथम रहे। सार्थक और आकाश रनर-अप रहे। ओवरऑल प्रदर्शन में ईशान तीसरे स्थान पर रहे। कार्टूनिंग में प्रिंस प्रथम, साहिल द्वितीय तथा सुखवीर व रहीम खान तृतीय रहे। ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में सुमीत सिंह, अरमान शर्मा और गुरप्यार सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीटी में शुभम जैन प्रथम, लविन इन्सां द्वितीय और सौरव भारती तृतीय रहे। सोलो सिंगिंग में सोनी सिंगल, हर्षदीप और सुखजोत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में हर्षदीप प्रथम, जस्सन द्वितीय और सुखजोत तृतीय रहे।

हरियाणवी डांस में विक्रांत, प्रहलाद व हैप्पी और पंजाबी डांस में गुरुसिमरन, कौशल और नारायण क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। मिमिक्री में अजय सिंह राजपूत प्रथम, रील्स में राम सिंह प्रथम, अनमोल द्वितीय और रणवीर सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed