{"_id":"6ac7cc35f1d59414ca0105b9","slug":"lines-tangled-in-the-twists-of-maps-business-stuck-in-potholes-lack-of-coordination-between-the-municipal-council-and-the-public-health-department-a-project-running-for-a-year-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166420-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नक्शों के फेर में उलझी लाइनें, गड्ढों में फंसा कारोबार, नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग में तालमेल की कमी, एक साल से चल रहा प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नक्शों के फेर में उलझी लाइनें, गड्ढों में फंसा कारोबार, नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग में तालमेल की कमी, एक साल से चल रहा प्रोजेक्ट
Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बाजारों में सड़कें खोदकर छोड़ दी हैं और विभाग नक्शों में उलझे हैं। नगर परिषद की बरसाती लाइन का काम एक साल से अधिक समय से चल रहा है। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने साथ-साथ अपनी लाइन बिछाने के लिए बरसाती लाइन का अपडेट नक्शा मांग लिया है। दोनों विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा व्यापारियों और आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
मंगलवार को दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद से बरसाती लाइन का अपडेट नक्शा मांगा। नगर परिषद के अधिकारी अब नक्शा तैयार कर रहे हैं। नक्शे की जांच के बाद जनस्वास्थ्य विभाग तय करेगा कि बरसाती लाइन के साथ उसकी लाइन कहां बिछाई जाए।
हैरानी की बात है कि प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया गया था। इसके बावजूद अब बाजारों में दोनों विभागों की खोदाई साथ होने लगी है। इससे व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित है। दुपहिया वाहन मुश्किल से निकल रहे हैं। चोपहिया वाहनों की आवाजाही लगभग बंद है। धूल और गड्ढों से दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
व्यापारी बोले- छह माह से प्रभावित है कारोबार
व्यापारी कर्ण ने बताया कि सड़क टूटे हुए कई दिन हो गए हैं। अभी तक दुरुस्त नहीं की गई है और ग्राहक भी कम हो गए हैं। बाजार में दुपहिया वाहन ही बड़ी मुश्किल से आते हैं। चोपहिया वाहन का आना तो संभव ही नहीं है।
दुकानदार पवन कुमार ने बताया कि बाजार में सड़कों के हालात बदतर है। व्यापार छह माह से प्रभावित है और ग्राहक भी आधे से कम हो गए हैं। अब दिवाली का त्योहार आ गया है और बाजारों की रौनक पूरी तरह से गायब है। बाजारों में खरीदने के लिए अब लोगों का आना मुनासिब नहीं रहा है। समझ नहीं आता है कि कैसे इस बार त्योहार मनेगा।
व्यापारी नितिन कुमार ने बताया कि बाजारों की रौनक ही गायब हो गई है। बाजारों में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं और धूल ही धूल उड़ रही है। दुपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से आते हैं। अधिकारी से लेकर चेयरमैन तक बड़े-बड़े दावे कर गए थे, मगर अभी भी सड़क के बदतर हालात हैं। इस बार दिवाली मंदी ही रहने वाली है।
तीन से चार माह और लगेगा समय
बरसाती लाइन का काम त्योहारी सीजन और सर्दी में धीमा होने की संभावना है। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग का काम शुरू होने से गति और प्रभावित होगी। ऐसे में बरसाती लाइन का काम पूरा होने में तीन से चार माह लग सकते हैं।
चेयरमैन भी दे चुके हैं आश्वासन
बाजारों की सड़कें दुरुस्त करवाने को लेकर चेयरमैन वीर शांति स्वरूप पिछले दो माह में दो-तीन बार व्यापारियों से मिल चुके हैं। व्यापारी एसोसिएशन भी नाराजगी जता चुकी है। चेयरमैन ने जल्द काम पूरा करवाने का आश्वासन दिया था। विकास कार्यों की जांच बैठने के बाद काम की गति प्रभावित हुई है।
-- -
नक्शा मिलने के बाद तय होगी लाइन
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बरसाती लाइन के नक्शे की जांच के बाद ही साथ-साथ लाइन बिछाने का निर्णय लिया जाएगा। इससे दोनों विभागों के काम में टकराव से बचने की कोशिश होगी।
-- -- -- -
जनस्वास्थ्य विभाग को अपडेट नक्शा और डिटेल दे दी है। भविष्य में कहां-कहां लाइन बिछेगी, इसकी जानकारी भी दी गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी साथ मिलकर काम कर सकें, इसी उद्देश्य से डाटा साझा किया गया है। - दीपक, जेई, नगर परिषद।