{"_id":"67b0d936ac0fc363150882f1","slug":"teacher-accuses-school-in-charge-and-another-person-of-assault-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133311-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शिक्षक ने स्कूल इंचार्ज व एक अन्य पर लगाए मारपीट करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शिक्षक ने स्कूल इंचार्ज व एक अन्य पर लगाए मारपीट करने के आरोप
Sat, 15 Feb 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा। गांव बप्पां के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक अध्यापक ने स्कूल इंचार्ज सहित व एक अन्य अध्यापक पर मारपीट करने, प्रताड़ित करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत भी दी है।
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं में ऑब्जर्वर के लिए बप्पां स्कूल में कार्यरत शिक्षक भारत भूषण की ड्यूटी कालांवाली में लगाई गई थी। भारत भूषण ने बोर्ड के नियमों का हवाला देते हुए स्कूल इंचार्ज से कहा कि उसकी बेटी सीबीएसई की परीक्षा दे रही है, इसलिए उसकी ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती। इसके बावजूद भी स्कूल इंचार्ज ने रिलीव ऑर्डर निकाल दिए।
अध्यापक भारत भूषण का आरोप है कि स्कूल इंचार्ज प्रकाश सिंह व एक अध्यापक ने उससे ऑर्डर बुक छीनते हुए हाथापाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत में अध्यापक ने आरोप लगाए हैं कि उक्त दोनों प्राध्यापक पिछले कुछ समय से उसे बेवजह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल इंचार्ज प्रकाश सिंह का कहना है कि बोर्ड की ओर से परीक्षा आब्जर्वर के लिए अध्यापकों के नाम मांगे गए थे। इसके तहत उन्होंने भारत भूषण का नाम भेज दिया था। इसके चलते भारत भूषण की ऑब्जर्वर के लिए ड्यूटी लगी थी। उन्होंने भारत भूषण को रिलीव आर्डर दिए थे, लेकिन भारत भूषण ऑर्डर बुक पर ही कुछ लिखने लगे तो उन्होंने ऐसा करने से रोका था। आरोप निराधार हैं।