फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   TB elimination campaign: Now the health department will run a campaign to prevent the spread of the disease

टीबी खात्मा अभियान : अब बीमारी फैलने से रोकने के लिए अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
TB elimination campaign: Now the health department will run a campaign to prevent the spread of the disease
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक करते अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त घोषित कर दिया जाए। इसलिए अभी से स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। टीबी से ग्रसित व्यक्तियों के इलाज के साथ-साथ अब विभाग ने प्लानिंग बनाई है कि इसका फैलाव रोकने के लिए भी काम किया जाए। यानी बीमारी को होने से पहले ही रोक दिया जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्लानिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि आगामी 2-3 माह में सरकार प्रोजेक्ट को लांच कर दे। इस संबंध में अधिकारियों की प्रदेश स्तर पर ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है जबकि जिला स्तर पर अब शुरू होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी प्रिवेंशन थेरेपी शुरू की जाएगी ताकि वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इसके तहत अब व्यापक स्तर पर नया अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को पत्र भेजकर टीबी रोगियों की संख्या, इलाज की व्यवस्था और हाई रिस्क एरिया की जानकारी मांगी है। इस रिकॉर्ड के आधार पर स्वास्थ्य विभाग आगामी योजना तैयार करेगा। अभी जिले में करीब 2100 टीबी संक्रमित रोगियों का इलाज चल रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में 1294 और प्राइवेट अस्पतालों में 830 केस टीबी के एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जानिये... ये है विभाग की योजना
स्वास्थ्य विभाग टीबी प्रिवेंशन थेरेपी अभियान चलाएगा। इसके तहत टीबी ग्रसित लोगों के घरों में जाकर परिवार के अन्य सदस्यों और संपर्क में आने वालों की भी जांच करेगा। कई बार बलगम टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आती। इसलिए विभाग टीबी स्किन टेस्ट यानी मोंटू टेस्ट भी करवाएगा। इतना ही नहीं टीबी का इंफेक्शन पता करने के लिए इग्रा टेस्ट भी करवाया जाएगा। ताकि संक्रमण का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सके। इसके अलावा यदि किसी संक्रमित व्यक्ति के घर में 5 साल से छोटा बच्चा है तो उसे गोली दी जाएगी ताकि उसे संक्रमण से बचाया जा सके। इस संबंध में स्टेट लेवल की ट्रेनिंग के बाद अब जिला स्तर पर कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी हुआ शुरू, दो महीने चलेगा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार से जिले में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। ये अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है। टीमें हाई रिस्क एरिया में जाएंगी और जांच करेंगी। जांच के बाद टीबी के रोगियों को ढूंढा जाएगा और इलाज शुरू किया जाएगा। यह अभियान ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा।

टीबी प्रिवेंशन थेरेपी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। राज्य स्तर पर ट्रेनिंग हो चुकी है और अब जिला स्तर पर की जानी है। सरकार का उद्देश्य है कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत घोषित किया जा सके। इसलिए अब नई थेरेपी पर काम शुरू करेंगे। इसके अलावा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
- डॉ. रोहताश, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed