फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tavera collides with truck, student dead, seven injured

ट्रक से टकराई टवेरा, छात्रा की मौत, सात घायल

Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Tavera collides with truck, student dead, seven injured
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Sirsa
पंजाब के मानसा के पास भीखी के समीप रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि चालक समेत सात छात्राएं घायल हो गई। घायलों को मानसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन पंजाब के मानसा पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भादड़ा, सुखचैन व कालांवाली से छात्राएं टवेरा गाड़ी से मोहाली में एलीमेंटरी टीचर ट्रेनिंग (ईटीटी) की परीक्षा देने जा रही थीं। जैसे ही गाड़ी मानसा के भीखी कस्बे के समीप पहुंची तो ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में गांव सुखचैन निवासी एक छात्रा सिमरनजीत कौर की मौत हो गई जबकि चालक सहित आठ छात्राएं घायल हो गई। घायलों को मानसा में प्राथमिक उपचार के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया। भादड़ा निवासी कविता, सुमन व राजवीर कौर ने बताया कि वे मोहाली में परीक्षा देने के लिए घर से शनिवार रात घर से चली थीं। रास्ते में रविवार अलसुबह मानसा के निकट ट्रक व टवेरा की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। दुर्घटना में टवेरा का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में भादड़ा निवासी कविता, राजवीर कौर व सुमन तथा सुखचैन निवासी मनप्रीत कौर, सुखवीर कौर व युवक हरप्रीत सिंह घायल हुए हैं। मृतक छात्रा शादी शुदा थी और उसका एक मासूम बच्चा भी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल मानसा के डॉक्टर वीनस ने बताया कि हमारे पास आठ मरीज जख्मी हालत में आए थे। जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान सिमरनजीत कौर निवासी कालांवाली के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दो की हालत ठीक है जिनका इलाज जारी है और अन्य को बठिंडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed