फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Target to vaccinate 3395 employees in second phase

दूसरे चरण में 3395 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Target to vaccinate 3395 employees in second phase
नागरिक अस्पताल का भवन ( फाइल फोटो) - फोटो : Sirsa
दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार को मेगा ड्राइव चलाएगा। मेगा ड्राइव चलाने के लिए विभाग ने अभी कुल 12 केंद्र तय किए हैं। अभी लिस्ट में केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा बनाए गए कोविन पोर्टल में कुछ खामियां होने के कारण विभागों की लिस्ट अपलोड नहीं हो पा रही है। कई विभागों द्वारा अपलोड की गई लिस्ट में कर्मचारियों का नाम नहीं है तो कई विभागों की लिस्ट ही पोर्टल पर नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग ने 3395 फ्रंट लाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। लेकिन पुलिस कर्मियों की लिस्ट गलत अपलोड होने के कारण अब दोबारा से पुलिस की लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7 फरवरी तक ही नगर परिषद, पंचायती राज, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के कर्मियों की लिस्ट अपलोड करने के आदेश दिए थे। चारों विभागों में कुल 2662 कर्मचारी है, जिनमें से अभी कुछ कर्मियों की ही सूची विभाग के पोर्टल पर अपलोड हुई है। अभी भी पोर्टल पर सभी कर्मियों की लिस्ट अपलोड नहीं हो पाई है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग को भी वैक्सीन लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को नहीं लगी पुलिसकर्मियों को वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का जगह तय किया था। लेकिन किसान आंदोलन के कारण सभी पुलिस कर्मियों की नाकों पर ड्यूटी लगा दी गई थी। जिसके कारण कोई भी पुलिस कर्मी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र में नहीं पहुंच पाया। विभाग अब लिस्ट में शामिल किए गए कर्मियों को रविवार को वैक्सीन लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2662 कर्मियों को लगेगी वैक्सीन
कोरोना काल के दौरान फ्रंट लाइन में रहने वाले पुलिस विभाग के 1412, राजस्व विभाग के 310, पंचायती राज के 481, नगर परिषद के 459 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। मेगा ड्राइव के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसको लेकर विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है।
शनिवार को तीन नए संक्रमित मरीज मिले
शनिवार को फिर से जिले में तीन नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1183 मरीजों का सैंपल लिया था। जिनमें से दस सैंपलों की रिपोर्ट आई है। सैंपलों के दौरान तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब कुल 16 मरीज संक्रमित हैं। जिनका इलाज विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभाग ने अब तक कुल 2 लाख 19 हजार 19 मरीजों के सैंपल लिए हैं। जिनमें से कुल 8 हजार 61 मरीज ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

कोट्स
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सोमवार को मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। विभाग कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी ही केंद्रों पर पहुंचे।
-डॉ. कृष्ण कुमार, जिला चिकित्सक अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed