फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tanwar ones, the BJP government has lost the trust

तंवर बोले, लोगों का भरोसा खो चुकी है भाजपा सरकार

Sun, 15 Nov 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Tanwar ones, the BJP government has lost the trust

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज किसान भारी परेशानी से जूझ रहे हैं पर भाजपा सरकार के नेता विदेशों में सैर सपाटा कर रहे हैं।

विज्ञापन


मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं का भरोसा खो चुकी है। ऐसे में जन विश्वासहीन सरकार को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


वे शनिवार को सिरसा अनाज मंडी का दौरा करने के बाद व्यापारियों और किसानों से बातचीत कर रहे थे। तंवर ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही नेता विदेशों में घूम रहे हैं अब जनता को राहत देने का काम भाजपा के नेताओं को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं का भरोसा खो चुकी है। ऐसे में जन विश्वासहीन सरकार को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं तभी से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और जनता अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सड़कों पर उतर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों ने पहले यूरिया के लिए पुलिस की लाठियां खाई वहीं ओलावृष्टि में फसल तबाह होने पर सरकार द्वारा कम मुआवजा दिया गया जिससे किसान बुरी तरह से बर्बाद हो गए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की बिजली माफ करने की बात कही थी लेकिन उस वादे पर भी खरी नहीं उतरी। वहीं अब लोगों को लाखों-हजारों रुपये के बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं।

कानून का राज देने की बात करने वाली सरकार के शासन में लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है।

कालेधन पर मोदी क्यों हैं मौन
चुनाव से पहले काला धन वापस लाने और 15 लाख रुपये हर भारतीय के खाते में जमा होने की बात करने वाले प्रधानमंत्री आज कालेधन पर क्यों नहीं बोल रहे। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है। रोजगार लोगों को मिल नहीं रहे और उद्योग पलायन कर रहे हैं।

पंचायत चुनाव से बचना चाहती है भाजपा
पंचायत चुनावों के संबंध में डॉ. तंवर ने कहा कि सरकार ने सुनियोजित साजिश के तहत शिक्षा की शर्त लगाई क्योंकि वह चुनाव से बचना चाहती थी। उन्हें अपनी हार सुनिश्चित लग रही थी।


इस सरकार पर जनता का भरोसा उठ चुका है क्योंकि देश और प्रदेश को बर्बादी की दिशा में ले जाया जा रहा है। उन्होंने धान व कपास उत्पादक किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और कांग्रेस पार्टी डटकर अपने किसान भाइयों के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed